top of page

SESSION: 24th September, 2025 {SATSANG}

|| नारायण नारायण ||

         

24th September 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि हमने बचपन से सुना है “अपना हाथ जगन्नाथ।“ हमारे लेफ्ट हैंड में जगन्नाथ जी की, नारायण की उर्जा, एनर्जी प्रवाहित होती है। नारायण की एनर्जी सुप्त अवस्था में होती है, शांत है, साइलेंट है, इस एनर्जी को जागृत करना पड़ता है। अपने लेफ्ट हैंड की कलाई को अपने राइट हैंड से पकड़कर कहना है – “हे नारायण आपका धन्यवाद है, आप हर पल हर क्षण हमारे साथ है।“ यह कहने से आपके लेफ्ट हैंड में नारायण की, जगन्नाथ की निहित ऊर्जा जागृत हो जाती है। इज इट क्लियर..?? यह एनर्जी 24 घंटे तक जागृत रहती है। एनर्जी को जागृत करने के लिए आपको कल रिपीट करना पड़ेगा – “हे नारायण आपका धन्यवाद है, आप हर पल हर क्षण हमारे साथ है।“

           

राज दीदी ने आगे कहा कि आपके मन की शांति बनी रहे और आप फॉरएवर यंग रहे उसके लिए रात को सोते वक्त आपको आपके राइट हैंड से लेफ्ट हैंड की कलाई को पकड़ कर बोलना है – “हे नारायण आपका धन्यवाद है, आप हर पल हर क्षण हमारे साथ है” अपना लेफ्ट हैंड हार्ट चक्र पर रखना है। दूसरा हाथ उसके ऊपर रखना है फिर नारायण की ऊर्जा आपके लेफ्ट हाथ में प्रवाहित हो रही है और आपको कहना है नारायण आप मुझे आशीर्वाद दीजिए कि मैं अपना रोल सही तरीके से निभा सकूं। मेरा रोल सासू का है, दादी का है, नानी का है, मां का है, बेटी का है, ननंद का है, मामी का है, मासी का है, बुआ का है, जो भी रोल इस क्षण में निभा रही हूं सहेली का, पड़ोसन का अपना वह रोल मैं सही तरीके से निभा सकूं यह आशीर्वाद आप मुझे दीजिए। तुरंत धन्यवाद करना है, नारायण आपका धन्यवाद है कि आपने मुझे आशीर्वाद दिया। मैं जब कभी भी डगमगा जाऊं तो आप मुझे याद दिला दीजिएगा ताकि मैं अपना रोल सही तरीके से निभा सकूं। जो भी रोल मैं निभा रही हूं उसमें मुझे हंड्रेड परसेंट देना है और कहीं गलती हो तो आप मुझे इशारा दे दीजिएगा कि यहां मैं गलत हूं, मुझे यह रोल सही तरीके से निभाना है। ताकि यह ड्रामा भी सफल हो और मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिले। समझा क्या..?? तब देखिए कैसे आपके जीवन में परिवर्तन आता है। आजकल आप किसी भी पुस्तक को उठा कर देखिए, कोई भी सत्संग ज्वाइन कर लीजिए, कोई भी जो कोर्सेज चलते हैं सबके सब लोग मन की शांति पर ही फोकस करते हैं। अल्टीमेटली अचीवमेंट क्या है..?? स्ट्रेस लेकर अचीव नहीं करना है, हमारी प्राथमिकता क्या है..?? मन की शांति। क्यूं..?? यह सीक्रेट है कि मन की शांति के साथ कितनी चीजें जुड़ी हुई है। आपका तन, आपका धन, आपका घर, आपकी बरकत, आपकी प्रोग्रेस सब चीजें मन की शांति के साथ जुड़ी हुई है। यह मत सोचिए कि हमारी उम्र इतनी हो चुकी है हम 60 के हैं, हम 65 के हैं, 70 के है अब हमारे जीवन में क्या बचा है। जापान में तो लोग 70 साल की उम्र में जीना शुरु करते हैं। 

         

राज दीदी ने आगे कहा, दो पंक्तियों के साथ अपनी वाणी को विराम देना चाहूंगी कि ईश्वर अपने साथ है, है ना। ईश्वर अपने साथ है, यकीन की यह बात है। ईश्वर अपने साथ है, यकीन की यह बात है। सदा सफलता साथ हमारे, सदा सफलता साथ हमारे, जब हाथ में उसके हाथ है, जब हाथ में उसके हाथ है, जब हाथ में उसके हाथ है। 


नारायण नारायण नारायण नारायण। बहुत-बहुत धन्यवाद। रोम रोम से धन्यवाद। नारायण नारायण


मुख्य शब्द : Divine Blessings, Role, Sincerity, Hand of Lord Jaggannath


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

.

.

.

.

.

.

.

.

|| Narayan Narayan ||

The Summary of the Divine Wednesday Satsang of 24th September 2025.


This Satsang has been brought to you from the Treasure box of Raj Didi’s divine Satsangs.


Raj Didi began the session by saying that since childhood we have heard the saying “Apna haath Jagannath” (our own hand is Lord Jagannath). In our left hand flows the energy of Lord Jagannath, of Narayan. This Divine Energy is usually in a dormant, peaceful, and silent state. To awaken it, we need to practice with awareness.


She explained : hold your left wrist with your right hand and say : “Hey Narayan, thank you, you are with me every moment, every second.”  The moment you say this, the hidden energy of Narayana of Jagannath, awakens in your left hand. This activation lasts for 24 hours, after which it returns to silence. To re-activate, you must repeat the same practice the next day.

           

Raj Didi further guided that for peace of mind and to remain forever young, before going to sleep at night, again hold your left wrist with your right hand, say the same words of gratitude, and place your left hand on your heart chakra (keeping the right hand over it). Then affirmation : “Narayan, please bless me so that I can play my role in the right way. My role as a mother-in-law, grandmother, mother, daughter, sister-in-law, aunt, friend, or neighbor—whichever role I am currently playing—may I play it with perfection. Please bless me for this.”


Immediately after, say with gratitude : “Narayan, thank you for blessing me.” Raj Didi reminded that whenever we stumble, we should pray to Narayan to remind us of our true role, so that we can play it with 100% sincerity. If we make mistakes, may Narayan give us a sign so we can correct them. In this way, life becomes a successful drama and we receive the award of being the best actor. She added that nowadays, whether you pick up any book, join any satsang, or attend any course, the focus is always on peace of mind. Ultimately, achievements should not come with stress. Our first priority must be peace of mind, because peace is deeply connected with health, wealth, home, prosperity, and progress. One should not think, “I am already 60, 65, or 70, what’s left in life.?” In Japan, people truly begin living at the age of 70.!


Raj Didi concluded with two lines : “God is with us, God is with us—that is the faith. When His hand is in ours, success is always with us, always with us, always with us. Gratitude from the bottom of the heart and each and every cell.


Key words : Divine Blessings, Role, Sincerity, Hand of Lord Jagannath.


Narayan Dhanyawad 

Raj Didi Dhanyawad

Regards 

Mona Rauka 🙏


Recent Posts

See All
SESSION: 17th September, 2025 {SATSANG}

The Summary of Divine Wednesday Satsang of 17th September 2025.  This Satsang is brought to you from The Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsang.

 
 
 
SESSION: 10th September, 2025 {SATSANG}

The Summary of  Divine Wednesday Satsang of 3rd September 2025. This Satsang has been brought to you from The Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsangs.

 
 
 
SESSION: 03rd September, 2025 {SATSANG}

The Summary of  Divine Wednesday Satsang of 3rd September 2025. This Satsang has been brought to you from The Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsangs.

 
 
 

Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page