top of page

SESSION: 10th September, 2025 {SATSANG}

|| नारायण नारायण ||

         

10th September 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि कोई भी चीज आप खरीदते हो तो ठोकते हो, बजाते हो, किस लिए?? पैसा दे रहा हूं, तो यह worth है कि नहीं। क्रोध के side effects और inner effects से आपका तन, मन, धन और संबंध सभी अस्वस्थ हो जाते हैं। इसलिए हमने exchange में शांति को अपनाया है। क्रोध तो आपके सिस्टम से बाहर चला गया लेकिन जो बाकी बचे हुए हैं : ईर्ष्या, द्वेष, शिकायत, निंदा, इगो, यह हमारे शरीर के भीतर दीमक की तरह काम करते हैं। क्रोध तो फिर भी सीधा है, एक बार आप चिल्लाते हो तो उसके बाद आप शांत हो जाते हो और  क्रोध आपके सिस्टम से बाहर चला जाता है क्योंकि बारंबार चिल्लाने का आप मे स्टैमिना नहीं है। शिकायतें, ईर्ष्या, निंदा, द्वेष यह सब आपके नस-नस में समाहित है। एक बार आप किसी को शिकायत कर भी देते हैं कि यह ऐसा है, यह ऐसा है पर पुनः दोबारा वही हमारे मुख से निकलता है। निकलता है कि नहीं निकलता है..?? यह आदत हमारे सिस्टम से बाहर जाती नहीं है और हमारे शरीर को तन, मन, धन, संबंधों को दीमक की तरह कुतर देती है। जब हम इस पैकेज - शिकायत, निंदा, चुगली, बुराई, ईर्ष्या, द्वेष, को बाहर निकलना चाहते हैं तो उसके एक्सचेंज में हम ले रहे हैं प्रशंसा को। प्रशंसा के inner effects क्या है, outer effects क्या है और benefits क्या है यह हम जान लेते हैं। 

          

राज दीदी ने आगे Appreciation के Benefits बताएं -


१. किसी व्यक्ति के भीतर कोई क्वालिटी है, यह आप जब सोच भी लेते हैं तो सबसे पहले आपके चेहरे पर स्माइल आ जाती है। राइट..?? क्योंकि मुंह सिकुड़ कर तो हम किसी को भी अप्रिशिएट नहीं कर सकते हैं।  मुंह बनाकर किसी को अप्रिशिएट कर सकते हो क्या..?? स्माइल करते हुए शिकायत कर सकते हो क्या..?? कर ही नहीं सकते। तो सबसे पहले आपके होंठों पर मुस्कान होनी चाहिए। आप जब अपनी पुरानी ग्रुप फोटो देखते हैं तो सबसे पहले अपने आप को खोजते हैं कि मैं किधर हूं। खोजने के बाद यदि चेहरे पर स्माइल है तो आप खुश होते हैं कि अच्छी फोटो आई है, यदि स्माइल नहीं है और फोटो अच्छी नहीं आई है तो आप कहते हो कि यार मुझे स्माइल तो करना चाहिए था। 


2. जब आप सामने वाले की ओर देखकर उसकी प्रशंसा करने वाले होते हैं तो आपके भीतर पॉजिटिव एनर्जी का बहाव होता है, increased positive energy.


3. जब आप दूसरों की प्रशंसा करते हो तो आपको फील गुड का भाव मन में आता है। जिस किसी को भी आप अप्रिशिएट करते हैं वह व्यक्ति खुश होता है कि नहीं होता है..?? 


4. आप किसी को जो चीज भी देते हैं हम यह जानते हैं कि वही चीज हमारे पास लौट कर आती है और मल्टीप्लेक्स में आती है। आप किसी को खुशी देते हैं तो खुशी आपके पास मल्टीपल्स में होकर आती है। 


5. जब आप किसी की गुड क्वालिटी देखकर उसकी प्रशंसा करते हैं तो स्वाभाविक है कि रिटर्न में वह भी आपकी प्रशंसा करेगा। करेगा कि नहीं करेगा..?? सिर्फ थैंक यू बोलकर शांत नहीं होने वाला, वह भी आपके भीतर अच्छाई ढूंढेगा और आपकी प्रशंसा करेगा। तो आपको भी प्रशंसा मिलती है। मिलती है कि नहीं मिलती है..?? रिटर्न में प्रशंसा आती है कि नहीं आती है..?? 


6. जब आप दूसरों को अप्रिशिएट करते हैं तो आपके आपसी संबंध मजबूत होते हैं। Yes or No..?? आप जब शिकायत करते हैं तो आपके आपसी संबंध कमजोर होते हैं। किसी को भी अप्रिशिएट करने से हमारा तन, मन, धन, संबंधों यह पैकेज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है। पहला सुख निरोगी काया, यह पुरानी कहावत थी। अब यह कहावत है कि पहले सुख आपसी संबंध हो मजबूत। अगर आपके आपसी संबंध मजबूत है तो आप तन से अपने आप ही स्वस्थ हो जाएंगे क्योंकि आपके आपसी संबंध में प्यार, आदर, सम्मान और विश्वास है। उनकी ऊर्जा हमारे भीतर इतनी अधिक है कि हम बिमार हो ही नहीं सकते। आपके संबंध मजबूत रहे तो आपका तन, मन, धन सब स्वस्थ रहेगा। तन, मन, धन यह सब by product है, बेसिक रूट जो है वह संबंध है। कितना ही जिम कर लो, कितनी है एक्सरसाइज कर लो, कितना ही डायट फूड खा लो, यदि आपके आपसी संबंध मजबूत नहीं है तो आप स्वस्थ नहीं रह सकते। रह सकते हो क्या आप, बताइए मुझे..?? हमारा बेसिक फंडा है कि हमें अपने आपसी संबंध मजबूत करने हैं। 

            

राज दीदी ने आगे कहा, प्रशंसा के माध्यम से हमारे आपसी संबंध मजबूत होते हैं। जब आप सामने वाली के प्रशंसा करते हो तो रिटर्न में वह आपकी भी प्रशंसा करता है। जब खुशी और प्रशंसा दोनों मिलती है तो आपका एनर्जी लेवल बहुत हाई हो जाता है। आप में चुस्ती, फुर्ती और स्टैमिना सभी बढ़ जाता है। आपका जीवन साथी आपसे यह कह दे कि सब्जी बहुत अच्छी बनी है तो आपको इतनी खुशी होती है कि नेक्स्ट टाइम आप  कोशिश करते  हैं की सब्जी और अच्छी बननी चाहिए। इतना सा भी कह दे कि आज तो बहुत सुंदर लग रही हो, तो खुशी और स्टेमिना डबल हो जाता है। By one get unlimited in सत्संग। 

     

राज दीदी ने आगे सभी को मेडिटेशन करते हुए कहा। अपनी आंखें बंद करके अपने भीतर झांक कर देखिए कि कौन सा भाव आपके अंदर अधिक है -  शिकायत, ईर्ष्या, द्वेष, निंदा, ताने मारने का, कमेंट करना, छोटी-छोटी बातों का इश्यु बनाना या इगो है क्योंकि हम अपने आप को अच्छी तरह से जानते और पहचानते हैं। इनमें से कौन सा भाव आपके भीतर अधिक है जो आपको अपने जीवन में उन्नति, प्रगति, सफलता प्राप्त करने नहीं दे रहा है। आपके तन, मन, धन और आपसी संबंधों से स्वस्थ रहने नहीं देता। हमें उस भाव को अपने सिस्टम से बाहर करना है। जब आपको समझ में आ जाए कि यह वाला भाव मेरे भीतर अधिक है तो आप नारायण से प्रार्थना कीजिए कि "नारायण आज तेरे चरणों में मैं यह समर्पित कर रहा हूं" क्योंकि जब हम किसी सत्संग में संकल्प करते हैं तो प्रकृति भी उस संकल्प को निभाने में हमारा साथ देती है। इन सब नेगेटिव चीजों को बोरी में पैक करके हमने त्याग दिया है। इन सब की जगह हमने सिर्फ और सिर्फ अप्रिशिएसन अपनाया है। आपके गुरुदेव का, कुलदेव का, कुलदेवी का और इष्ट देव का आशीर्वाद भर हाथ आपके मस्तक पर है क्योंकि कोई भी बच्चा जब अच्छा काम करने जाता है तो माता-पिता उस बच्चे का साथ देते हैं कि तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ है। हम अच्छा कार्य करने जा रहे हैं तो ईश्वर भी हमसे कह रहा है कि तुम आगे बढ़ो, मैं तुम्हारे साथ हूं, तुम्हारे पास हूं। अप्रिशिएसन अपनाने के बाद हमको जिस किसी भी व्यक्ति से बहुत अधिक शिकायत है, जिसकी हम निंदा करते रहते हैं, उस व्यक्ति को अपने आंखों के सामने लाइए और उसको इमेजिन कर लीजिए। कहीं ना कहीं उसे व्यक्ति के प्रति आपके मन में ईर्ष्या, द्वेष है इसीलिए शिकायत और निंदा आपके माध्यम से बाहर आ रही है। शिकायत, द्वेष, निंदा, ईर्ष्या, इगो का चश्मा जो हमने पहन रखा था उसको हम हटा रहे हैं और खुली आंखों से उस व्यक्ति को देख रहे हैं। अब आपको उस व्यक्ति के सभी अच्छे गुण नजर आएंगे। जब हम गुणों पर फोकस करते हैं तो वो गुण हमारे भीतर आ जाते हैं। उसकी क्वालिटीज और गुणो पर फोकस कीजिए। यही व्यक्ति आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक है। आपने आज तक उसकी इतनी शिकायत की इसलिए आप उसे अपना वैल विशर नहीं बना पाए। ईश्वर का, नारायण का मन ही मन धन्यवाद कीजिए कि व्यक्ति के रूप में सबसे बड़ा वैल विशर भगवान ने आपके जीवन में भेजा है। Take your own time उसके बाद नारायण नारायण कहते हुए slowly, slowly,  open your eyes. मुस्कुरा दीजिए। 

       

राज दीदी ने आगे कहा, यह कहावत है कि चैरिटी बिगिंस एट होम!! इसी तरह प्रशंसा की शुरुआत भी हमें अपने घर से ही करनी है, छोटी-छोटी चीजों को भी अप्रिशिएट करना है।  पड़ोसी और दूसरे कोई थर्ड पर्सन को तो हम तुरंत ही अप्रिशिएट कर देते हैं, पर हम हमारे नियर और डियर वंस के बारे में कुछ भी अच्छा बोलने में कंजूसी कर देते हैं। इज इट क्लियर..??

नारायण नारायण

     

दो पंक्तियों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देना चाहूंगी - ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दामन में आपके खुशियां हो और चेहरे पर मुस्कान। दिल से जो चाहा आपने, आपका पूरा हो वो अरमान, आपका पूरा हो वो अरमान। 


नारायण नारायण नारायण नारायण 


मुख्य शब्द : तन स्वस्थ, संबंध स्वस्थ, प्रशंसा, दान


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

.

.

.

.

.

.

.

|| Narayan Narayan ||


The Summary of Divine Wednesday Satsang of 10th September 2025.


This Satsang has been brought to you from the Treasure box of Raj Didi‘s Divine Satsang.


Raj Didi began the session by saying that whenever we buy something, we test it to see if it‘s worth the money. Didi said anger has side effects and inner effects—it makes your body, mind, wealth, and relationships unhealthy. Therefore, we choose peace in exchange. Anger leaves your system quickly after an outburst, but the remaining emotions—jealousy, hatred, complaints, criticism, ego—act like termites inside the body.


Anger is direct; you shout once and then calm down because you don’t have the stamina to shout repeatedly. But complaints, jealousy, criticism, hatred—they remain in your nerves. Even after voicing them once, they keep coming back repeatedly from your mouth. They donot leave the system but keep corroding your body, mind, wealth, and relationships like termites. Instead of holding on to this package—complaints, criticism, gossip, faults, jealousy, hatred—we should exchange it for appreciation. Let‘s understand the inner effects, outer effects, and benefits of appreciation because otherwise, we think gossiping or criticizing is okay.


Benefits of appreciation – Raj Didi explained :


1. When you think about someone’s good quality, a smile naturally appears on your face because you can’t appreciate someone with a frown. You cannot smile and complain at the same time.!


2. When you appreciate others, positive energy flows within you—it increases.


3. Appreciation makes you feel good. The person you appreciate also feels happy.


4. Whatever you give, it returns to you in multiplies. When you give happiness, it comes back to you in multiplies.


5. When you appreciate someone’s good quality, that person naturally appreciates you in return—not just by saying “thank you,” but by finding goodness in you too.


6. Appreciation strengthens relationships. Complaining weakens them. Appreciating someone makes your body, mind, wealth, and relationships healthy.

The old saying, “the first happiness is good health,” is now updated to, “the first happiness is strong relationships.” Strong relationships lead to good health because love, respect, and trust generate such energy that you cannot fall sick easily. Your relationship with yourself is the foundation. Without it, no amount of gym, exercise, or diet can keep you healthy.


Appreciation not only strengthens relationships but also boosts energy, stamina, and enthusiasm. Even a small compliment from your life partner—like “the vegetable you cooked is very tasty,” or “you look beautiful today”—makes you happier and more energetic.


Meditation and Reflection : Raj Didi guided a meditation. Close your eyes and look inside yourself. Ask yourself—what emotion is strongest inside you? Complaint, jealousy, hatred, criticism, sarcasm, ego, or turning small issues into big problems? Identify what is blocking your growth and success.


Once you know which emotion is dominant, offer it to Narayan by saying, “Narayan, today I surrender this at your feet.” When you resolve in Satsang, nature supports you in fulfilling that resolve.


We pack all these negative emotions in a bag and let them go, and in exchange, we adopt appreciation. Feel the blessings of your guru, family deity, and chosen deity resting on your head. Just as parents support their child‘s good actions, god supports you when you do something good. Visualize the person you complain about or criticize. See them clearly. Even if you have jealousy and hatred toward them, appreciation can change your perspective. When you focus on their good qualities, those qualities will reflect within you too.


Thank Narayan for sending such a person into your life as your greatest well-wisher.

Start appreciation at home : Charity begins at home; similarly, appreciation should start at home. Appreciate the small things about your family, neighbors, and those close to you. Don‘t hesitate to recognize their good qualities. Didi concluded the session with blessings for everyone. 


Key Words : Good Health, Good Relationship, Appreciation, Charity. 


Narayan Dhanyawad 

Raj Didi Dhanyawad

Regards 

Mona Rauka 🙏


Recent Posts

See All
SESSION: 03rd September, 2025 {SATSANG}

The Summary of  Divine Wednesday Satsang of 3rd September 2025. This Satsang has been brought to you from The Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsangs.

 
 
 
SESSION: 27th August, 2025 {SATSANG}

दैविक बुधवार सत्संग का सारांश २७ अगस्त २०२५. सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संगके खजाने से लाया गया है | The Summary of Divine Wednesday Satsang of  27th August 2025 (Brought to you from the  tr

 
 
 
SESSION: 20th August, 2025 {SATSANG}

The Divine Wednesday Satsang of 20th August 2025. The Satsang is brought to you from the Divine Treasure of Raj Didi‘s Divine Satsangs. (20th August 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज

 
 
 

Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page