top of page

SESSION: 17th September, 2025 {SATSANG}

|| नारायण नारायण ||


17th September 2025 बुधवार सत्संग  का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि जो लोग डिस्टर्बड रहते हैं, अपसेट रहते हैं, निराश रहते हैं उन लोगों के पास पैसों की छूट रहती है क्या..?? नहीं हो सकती, हो ही नहीं सकती। हम सब सत्संग में बैठे हैं, एक दूसरे को पहचानते हैं तो कोई हाथ उपर नहीं करेगा। ऐसी अवस्था में राज दीदी ने दादा जेपी वासवानी जी के माध्यम से कहा कि क्यों डिस्टर्ब हो जाते हो..?? दूसरों से उम्मीदें लगा लेते हैं और जब हमारी उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती तो हम अपसेट हो जाते हैं। आज तक हमने सोचा है कि उससे क्या लूं, इससे क्या लूं, इससे क्या लूं। यह मुझे प्रेम करें, मेरी रिस्पेक्ट करें, मुझे अप्रिशिएट करें। अब यह करना है कि जो इस क्षण में मेरे साथ में है उसको मैं क्या दे सकती हूं। ठीक है यदि आपके पास किसीको देने के लिए कैश और काइंड नहीं है लेकिन आप दो शब्द तो कह सकते हो कि अरे आप कितने सुंदर लग रहे हो.! है ना। यह भी नहीं होता है आपसे – ना कैश दे पा रहे हो, ना काइंड, ना दो अच्छे शब्द, अप्रिशिएसन भरे शब्द नहीं बोल पा रहे हो तो मन ही मन नारायण ब्लेस हर, नारायण ब्लेस हर, नारायण ब्लेस हर, नारायण ब्लेस हर, इतना भर ही कह दो। आप साधना करते हैं तो 7 दिनों के भीतर देखिएगा कि क्या मिरेकल होगा आपके जीवन में, आज बुधवार है अगले बुधवार को देख लीजिए। बजाए इनसे मुझे क्या मिले, आपको यह सोचना है कि मैं उनके लिए क्या कर सकती हूं। लोगों के लिए ब्लेसिंग्स के साथ आप यह कह सकते हैं कि उनका जीवन सुख, शांति, सेहत, समृद्धि से भरा  रहे। बारंबार, बारंबार कहे वे हर कदम पर दिन प्रतिदिन उन्नति, प्रगति, सफलता प्राप्त करें और जो-जो अच्छी चीजें आपके मन में आती है वह बारंबार बोलिए क्योंकि आप उनके लिए बोलते हैं नारायण ब्लेस थैम, नारायण ब्लेस थैम, नारायण ब्लेस थैम और ऊपर वाला आपके लिए बोलता है ब्लेस यू, ब्लेस यू, ब्लेस यू। 

          

राज दीदी ने आगे कहां कि हम नारायण शास्त्र की ही बातें पहुंचा रहे हैं आप तक। नारायण शास्त्र मार्केट में उपलब्ध नहीं है। जितने भी शास्त्र है, उपनिषद है, ग्रंथ है, वेद है, श्रीमद् भागवत गीता जी है इन सभी का निचोड़ है नारायण शास्त्र, सार है नारायण शास्त्र। बेहद सिधी-सरल भाषा है, सुनते-सुनते भीतर चला जाता है। जा रहा है क्या नहीं जा रहा..?? इतने अच्छे से आपके भीतर जाएगा कि घर पर जाकर आपको चिंतन नहीं करना पड़ेगा कि सत्संग में क्या कहा गया था। उसके बाद ऐसी अवस्था हो जाएगी  कि आप लोगों को चैलेंज करैंगे कि मेरे मन की शांति जरा छीन के तो दिखा। जब तक आप सामने वाले को परमिशन नहीं देते “नो बड़ी कैन टच यू”, यह निश्चित है। न विचारों से, न वाणी से कोई भी आपको हाथ नहीं लगा सकता है। यह बात राज दीदी ने उदाहरण देते हुए समझाई – 


१. आपकी बहू ने आपसे आकर कुछ कहा और आप हर्ट हो गए क्योंकि आपका प्लान कुछ और था, आपको यह नहीं सोचना है कि यह मेरे साथ ऐसा क्यों करती है, इनफैक्ट आपको यह कहना है कि नारायण ब्लेस हर, नारायण ब्लेस हर, नारायण ब्लेस हर। आपको देखकर उसने दरवाजा बंद कर दिया, AC बंद कर दिया, Fan बंद कर दिया तो भी यही कहना है -  नारायण ब्लेस हर। उसके बाद आप अपने जीवन में चमत्कार होते हुए देखेंगे। दीदी ने कहा, मेरे घर में भी दो बहूएं है, कई बार लोग बोलते थे कि इसकी बहूएं आएगी तो पता चलेगा, पर मेरी बहूएं तो बहुत अच्छी है। नारायण शास्त्र का यह मंत्र है – नारायण ब्लेस थैम। आप जब यह बारंबार उच्चारण करेंगे तो आपके मन में शांति  रहेगी और आप डिस्टर्ब नहीं होंगे।


2. आप बहुत ही सिस्टमैटिक है, आपने घर में कुछ सामान एक जगह पर रखा लेकिन घर के किसी सदस्य ने वहां से किसी और जगह पर रख दिया तो ऐसे में आप डिस्टर्ब हो जाते हैं। उस क्षण आपको यही सोचना है कि मैं अपना रोल अदा कर रही हूं और वह जो कुछ भी कर रहा है, वह अपना रोल अदा कर रहा है और हम दोनों को अपना-अपना रोल अदा करने के लिए ईश्वर ने चुना है। ऐसे में डिस्टर्ब होने का प्रश्न ही नहीं उठाता।


3. आपने किटी पार्टी में जाने की प्लानिंग की थी, मटकते हुए अपने रूम से कदम बाहर रखा और आपकी बहु भागी-भागी आयी और बोली की मम्मी आप कहां जा रहे हो..?? बच्चों को कौन संभालेगा, मुझे तो विंडो शॉपिंग के लिए जाना है। राज दीदी ने कहा कि ऐसा होने पर आपको इम्मीडिएटली समझ जाना है कि मेरा प्लान था किटी पार्टी में जाने का, वह तो अपसेट हो गया। इसका अर्थ है कि ईश्वर का प्लान शुरू हो रहा है, तो निश्चित है कि मेरे फेवर में ही होगा, इट इस्स गुड फौर मी। दो ही चीजें होती है, या तो आपकी चलती है या तो ईश्वर की चलती है, तीसरा तो सिर्फ माध्यम है। मेरी सोच सीमित है, मैं अपनी भलाई इतनी दूर तक ही देख सकती हूं और ईश्वर मेरी भलाई बहुत दूर तक देख सकते है। आपको इमीडियाटली समझ जाना है कि ईश्वर की मर्जी शुरू हो गई है। आपको जिसके साथ जाना है उसको फोन कर दीजिए कि मुझे कुछ जरूरी काम है तो मैं नहीं आ सकती हूं। अभी आपको बच्चों के साथ समय बिताना है और आपने डिजाइनर साड़ी पहन रखी है तो आपको अपने कपड़े चेंज करके यही सोचना है कि मैं बच्चों को बेस्ट क्या दे सकती हूं, इनकी कौन सी फेवरेट आइटम बन सकती हूं। अभी ईश्वर का प्लान चल रहा है और मुझे उनके प्लान पर सही साबित होना है। इम्मीडिएटली मुस्कुरा दो। न जाने किटी पार्टी में जाकर क्या होता मेरे साथ, भगवान ने मुझे पहले ही सचेत कर दिया कि घर में बैठकर खुशियां मनाओ। इस्स इट क्लियर..?? 


4. अपने चाहा की आपको आज पास्ता या पिज़्ज़ा खाना है और सामने बोइल्ड फूड आ गया तो आपको कहना है कि नारायण तेरा धन्यवाद है क्योंकि इस क्षण मेरी क्या रिक्वायरमेंट है यह मुझे नहीं पता है। मेरा मन पिज़्ज़ा-पास्ता खाने का है लेकिन ईश्वर जानते हैं कि मेरी बॉडी के हिसाब से बोइल्ड फूड खाना मेरी रिक्वायरमेंट है। जो भी आपके सामने है उसे प्रेम से प्रसाद समझकर खाना है, फिर आप देखिएगा कि दो-तीन दिनों में ही आपके सामने पिज़्ज़ा और पास्ता की ट्रै आ जाएगी। यह डेफिनेट है.! आप आज़माकर देख लीजिएगा। 

जब आपके मन की शांति इंटैक्ट रहेती तब सब कुछ ठीक हो जाता है। नारायण आपका धन्यवाद है।


मुख्य शब्द : अपना रोल अपनाइए, मुस्कुराइए, नारायण ब्लेस थैम। 


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई





|| Narayan Narayan ||


The Summary of Divine Wednesday Satsang of 17th September 2025. 

This Satsang is brought to you from The Treasure box of Rajdidi’s Divine Satsangs.


Raj Didi started the session by saying that people who are disturbed, upset, or feel hopeless—can have an abundance of wealth.? No, they cannot, it is  impossible. We are all sitting together in Satsang, and we know each other, so no one will raise their hands. In this state Raj Didi explained through Dada JP Vaswani ji that why people get disturbed—it is because they have expectations from others. When those expectations are not fulfilled, we feel upset.

At this moment, what should we do.? Until now, we have thought, “What can I get from him.? What can I get from her.? Let them love me, respect me, appreciate me.” But now, the focus should be, “What can I give to the other person.?” Even if you do not have cash or material things to offer, you can at least say two kind words like, “Oh, you look so beautiful!” If even that feels difficult, then in your heart say, repeatedly – Narayan bless them, Narayan bless them. If you practice this, within 7 days you will see miracles in your life. Today is Wednesday, check next Wednesday! Instead of thinking what you will get, think what you can give. If you can not do anything, at least say, “Narayan bless them, Narayan bless them…” Their life may be filled with happiness, peace, health, and prosperity. Repeatedly say it so that at every step, day after day, they receive progress, success, and all good things. Whatever good thought comes to your mind for them, repeat it because you are giving blessings to them—Narayan bless them—and in turn, the higher power blesses you—Bless you, bless you.

           

Raj Didi further explained that Narayan Shastra explains  everything in simple language.  We have named it Narayana Shastra but it is not available in the market. It is the essence of all scriptures—Upanishads, Vedas, Bhagavad Gita Ji—and other holy texts. It is in simple language that easily penetrates the mind. You donot have to  sit and think about what was said in satsang—it stays within you effortlessly. After that, you will feel that no one can disturb your peace unless you allow them. No one can affect you through thoughts or speech unless you give permission.


Examples explained by Raj Didi : 1. If your daughter-in-law says something and you feel hurt because your plan was something else, you should not question why she behaves this way. Instead, say, Narayan bless her repeatedly. Even if she closes the door, switches off the AC or fan, say Narayan bless her. You will see miracles happening in your life. Raj Didi mentioned she also has two daughters-in-law and people used to say, “Let us see what happens when they come.!” But her daughters-in-law are very good. The mantra is Narayan bless them. By repeating it, peace stays within.


2. If you are systematic and keep things in place but someone mess up the room , you feel disturbed. At that moment, think that you are doing your role and the other person is doing his role. God chose both of you for your respective roles, so why get disturbed.?


3. If you planned to go to a kitty party but your daughter-in-law interrupts, saying, “Where are you going.? Who will take care of the kids? I want to go window shopping,” understand immediately that your plan was changed for a reason—God’s plan is beginning. It must be good for you. Either your plan happens or God’s plan, nothing else. Your vision is limited, but God’s vision is vast. Smile immediately, call your friend, say you have important work, and spend time with the children. If you were dressed up, change clothes and think how you can give them the best today. Accept that God’s plan is unfolding for your benefit.


4. If you craved pizza or pasta but boiled food is served, thank god because you might not know what your body actually needs. God knows better. Accept the food as prasad and eat with love. Within two or three days, you will see pizza and pasta arriving. It’s definite—try it.

When peace remains intact, everything falls in place. Thank you Narayan. 


Key words : Accept Roles, Smile, Narayan Bless Them 


Narayan Dhanyawad 

Raj Didi Dhanyawad

Regards 

Mona Rauka 🙏




Recent Posts

See All
SESSION: 10th September, 2025 {SATSANG}

The Summary of  Divine Wednesday Satsang of 3rd September 2025. This Satsang has been brought to you from The Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsangs.

 
 
 
SESSION: 03rd September, 2025 {SATSANG}

The Summary of  Divine Wednesday Satsang of 3rd September 2025. This Satsang has been brought to you from The Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsangs.

 
 
 
SESSION: 27th August, 2025 {SATSANG}

दैविक बुधवार सत्संग का सारांश २७ अगस्त २०२५. सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संगके खजाने से लाया गया है | The Summary of Divine Wednesday Satsang of  27th August 2025 (Brought to you from the  tr

 
 
 

Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page