SESSION: 12th November, 2025 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Nov 12, 2025
- 5 min read

|| नारायण नारायण ||
12th November 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने नारायण प्रार्थना, सूर्यनारायण ध्यान साधना और राम-राम 21 से सूर्य देवता को जल अर्पण करते हुए सत्र की शुरुआत की। आज के दिन हम जिनके भी माध्यम से सुख भोगेंगे, आने वाले कल में सुख भोगेंगे उन सभी का जीवन सातों सुखों से परिपूर्ण हो ऐसी आशीर्वादों से भरी मालाएं राज दीदी ने करवाईं। सूर्य देवता आपका धन्यवाद है, धन्यवाद है, धन्यवाद है, नारायण नारायण।
राज दीदी ने एक उच्च शिक्षित, पढ़ी-लिखी, सीए महिला के बारे में कहा - डॉक्टर ने उनकी प्रेगनेंसी की रिपोर्ट कराने के साथ-साथ फुल बॉडी चैकअप भी करवाया। उनकी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल आई। ऐसी अवस्था में धन्यवाद करना चाहिए, आभार व्यक्त करना चाहिए। बजाए इसके हम यह कहते पाए जाते हैं कि रिपोर्ट करने में इतना सारा पैसा लग गया। रिपोर्ट्स में कुछ आता तो कम से कम कुछ इलाज तो होता और ऐसा कहकर उन्होंने ढेर सारी अस्वस्थता को निमंत्रण दे दिया। इसके बजाय उन्हें धन्यवाद करना चाहिए था, आभार व्यक्त करना चाहिए था। सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल है, इसका मतलब यह है कि मेरा इलाज मंत्र प्रार्थनाओं से और आशीर्वादों से ही हो जाएगा। अतिरिक्त क्यों मांगते हो जब कदम-कदम पर ईश्वर रक्षा करना चाहता है, बचाना चाहता है और आप है कि मांगते रहते हैं। रिपोर्ट्स नॉर्मल है फिर भी आपको अस्वस्थता महसूस हो रही है तो ऐसे में आप आत्म चिंतन करिए कि क्या विचार चल रहा है। आपकी वाणी, स्वभाव और व्यवहार किसको आहत कर रहे हैं, जिसकी वजह से रिपोर्ट्स नॉर्मल होने के बावजूद भी आपको अस्वस्थता महसूस हो रही है। उसे सही करो ताकि आप स्वस्थ हो सको। यह संदेश हम तक पहुंचाने के लिए ब्रह्मांड ने उस महिला को माध्यम बनाया।
राज दीदी ने आगे मिरर तकनीक के बारे में बताया। मिरर तकनीक हर जगह अपनानी है। मिरर तकनीक के बारे में एक बार आपको पुनः बता देते है। आप दर्पण के सामने खड़े हैं और आपको आपके बाल बिखरे हुए नजर आते हैं। उन बिखरे बालों को संवारने के लिए दर्पण के भीतर जो प्रतिबिंब है, आप उस प्रतिबिंब के बाल संवारते हैं क्या..?? उसके बाल संवारना संभव ही नहीं है, हम खुद के बाल सवारते हैं, प्रतिबिंब के बाल अपने आप सवर जाते हैं। वैसे ही आत्म चिंतन करके आप खुद को सवारे, खुद पर काम करें और स्वस्थ हो जाए।
राज दीदी ने आगे कहा कि एक महिला के ससुर जी बाहर से सामान लाते थे और नींबू अलमारी में रखते थे। उस महिला को यह विचार करना चाहिए था कि ससुर जी को ऐसी इनसिक्योरिटी क्यों होती है कि मुझे जब नींबू चाहिएगा तब मुझे नहीं मिलेगा। ऐसे में उस महिला को यह करना चाहिए था कि अगर वे एक नींबू अलमारी में रखते हैं तो उन्हें चार नींबू लाकर देवे और यह कहना चाहिए था कि इन्हें आप अपने पास अलग से रखिए ताकि आपको जब जरूरत हो तो आपके काम आए। उनको इतना भर करना चाहिए था लेकिन उन्होंने विचारों और वाणी के माध्यम से चर्चा की। प्रकृति अपने ब्याज सहित उन तक यह पहुंचा रही है क्योंकि चर्चा करना ही नकारात्मक है।
राज दीदी ने आगे कहा कि आपके बच्चे की दादी आपकी सासू मां होती है तो दादी के व्यवहार पर आप प्रश्न कैसे उठा सकते हैं। कम पनीर दिया, पराठे में कम घी लगाया, यह सब बातें आप कैसे कह सकते हैं। यह निश्चित है कि जब हमारे मन में शंका आती है तो हम उसे विचारों तक सीमित रही रखते हैं, वाणी के माध्यम से औरों तक पहुंचा देते हैं और चर्चा करते हैं। उसका नतीजा यह हुआ कि उनके सारे मिल्क प्रोडक्ट्स बंद हो गए। इतनी कितनी चर्चा की कि प्रकृति को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। यदि आप से आकर कोई यह कहता है कि आप निकल जाते हैं और पीछे से आपकी सासू मां आपके बच्चे का ख्याल नहीं रखती है तो आपको बजाए उनकी बातों में आने के उन्हें यह कहना चाहिए कि वह दादी है उसकी। That's All. यदि आपके भीतर शंका भी थी, क्योंकि सासू मां के बिहेवियर पर प्रश्न उठाना बड़ा ही कोमन है। आपका कर्तव्य यह होता है कि अपने बेटे का पराठा खुद बनाएं और साथ ही साथ सासू मां के लिए भी डबल पनीर भर के पराठा बनाएं ताकि आप भी स्वस्थ और सासू मां भी स्वस्थ।
मुख्य शब्द : धन्यवाद, मिरर तकनीक, खुद को सुधारे, प्यार उत्पन्न करें, कृतज्ञता, विश्वास और खुशियां।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई
.
.
.
.
.
.
.
.

|| Narayan Narayan ||
The Summary of 12th November 2025 Wednesday Satsang brought to you from the Treasure box of Raj Didi's Divine Satsangs.
Raj Didi began the session with Narayan prayer, Surya Narayan meditation, and 21 chants of “Ram-Ram”. Raj Didi showered blessings on those - through whom we experience joy today or in the future, may their lives be filled with the seven forms of happiness.
🌼 Gratitude and Self-Reflection.
Raj Didi shared the story of an Highly Educated woman — A Chartered Accountant. When she went for pregnancy related checkups, all her reports came out normal. Instead of feeling Grateful, she said, “I spent so much money on tests, and nothing came out.!”
Didi explained — such words invite illness and negativity. When all reports are normal, we should express Gratitude and Thank The Divine for our Good Health. If despite normal reports one still feels unwell, then it’s time for self-reflection —“What thoughts, words, or behaviors of mine might be hurting someone.?” Once we correct these inner causes, true healing happens. The Universe used that CA woman as a medium to deliver this message.
🪞 Mirror Technique
Didi reminded everyone about the Mirror Technique.
When you stand in front of a mirror and see your hair messy — you don’t try to fix the reflection’s hair; you fix your own, and the reflection automatically becomes neat. Similarly, don’t try to change others. Work on yourself. When you change, your outer world reflects that change beautifully. Power of Thoughts and Karma.
Didi shared another example — A lady’s father-in-law would bring lemons from the market and hide them in a cupboard. She often criticized and discussed this behavior negatively. Didi said she should have instead thought — “Why does he feels so insecured that he might not get lemons when needed..?” She could have lovingly given him four more lemons and said, “Please keep these with you, so you have them whenever needed.” Negative discussions and judgments invite negative outcomes — Nature returns them to us with interest, didi lovingly explained.
🧡 Message on Family Harmony (Daughter-in-law and Mother-in-law).
A child’s Grandmother is the mother-in-law of the Daughter-in-law. How can one question her behavior by saying — “She gave less paneer,” or “used less ghee on the paratha”..? When we doubt or discuss such matters, we spread negativity. Because of repeated negative talks, sometimes nature even takes strong steps — for example, all milk products stopped coming into that house. If someone says behind your back that your mother-in-law doesn’t care for your child, you should simply reply — “She is the child’s grandmother. That’s all.” Even if you feel doubt inside, handle it with love — Make your child’s paratha yourself, and also make one with extra paneer for your mother-in-law. Such loving actions bring health, peace, and harmony to the home.
Key Words :- Thank You, Mirror Technique, Improve Yourself, Cultivate Love, Gratitude, Faith and Happiness.
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards,
Mona Rauka 🙏



Comments