top of page

SESSION: 22nd October, 2025 {SATSANG}

Updated: Oct 22, 2025


         

Raj Didi's thoughts on Govardhan Puja 2025
Didi's thoughts on ✨ Govardhan Puja ✨

|| नारायण नारायण ||

         

22nd October 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि दादा जेपी वासवानी जी ने अपसेट होने के जो रीजन्स बताए हैं उसका हमारे शरीर पर क्या असर होता है इसको विस्तार में बताया। 


१. हम दूसरों से बहुत अधिक उम्मीदें लगा लेते हैं और जब हमारी वह उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती तो हम डिस्टर्ब हो जाते हैं। 


2. आपका काम करने का एक सर्टेन तरीका है, वस्तुओं को रखने का आपका एक सर्टेन तरीका है लेकिन परिवार के दूसरे सदस्य यानी बहू उस समान को उठाकर कहीं दूसरी जगह पर रख देती हैं,  ऐसे में आप अगेन डिस्टर्ब हो जाते हैं। 


3. आपने तय किया कि मुझे किटी पार्टी में जाना है या मुझे समोसा कचोरी खाना है। उसके बदले आपके पास पहुंचा बोइल्ड वेजिटेबल। आप उस बॉयल्ड वेजिटेबल (नाश्ते) को देखकर डिस्टर्ब हो जाते हैं। 


ऐसा नहीं है कि आप उससे डिस्टर्ब हुए और फिर तुरंत नॉर्मल हो जाते हैं। ‌आपको नॉर्मल होने में बहुत समय लग जाता है। जैसे ही आप डिस्टर्ब हुए नेगेटिव तरंगे आपके शरीर में प्रवेश करने लगती है, जिसे मेडिकल भाषा में केमिकल सेक्रेशन कहते है। साइंस यह कहता है कि वह एसिड़ आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। जैसे ही यह तरंगे आपकी आंखों के संपर्क में आती है, ऐसी अवस्था में आपको आंखों में जलन और भारीपन महसूस होता है। एम आई राइट..?? आपके भीतर यह जो भाव है, इमोशन्स है, डिस्टरबेंस है, अपसेटनेस है, अशांति है, आपके भीतर बहुत समय तक रहती है। इससे सबसे पहले आपके चेहरे की चमक गायब हो जाती है और आपकी आंखों के नीचे काले धब्बे हो जाते हैं। सामने वाला आपको सहज ही पूछ लेता है क्या बात है, तबीयत ठीक नहीं है क्या..?? ऐसे में आपको आपकी मनपसंद चीज क्यों न दी जाए, खाने में स्वाद आता है क्या..?? क्योंकि स्वाद ग्रंथियों पर उसकी तरंगे चली जाती है। आपके टेस्ट बर्ड्स अपना काम ही नहीं कर पाते हैं और आपको स्वाद नहीं आता है। आपका गला सूखता हुआ महसूस होगा, एक गासिया भी आपके गले के नीचे नहीं उतरेगा। हम मारवाड़ी में कहते हैं कि डूजा लग रहा है। यह तरंगे जैसे-जैसे आपके भीतर और बढ़ती जाती है, सांस लेने में दिक्कत होती है और एसिडिटी हो जाती है, गैस, शुगर, बीपी, अस्थमा सब चीजों के साथ में आपका पूरा शरीर अस्वस्थ। यह दुखता है, वह दुखता है, वह दुखता है। आपके भीतर वह फुर्ती, वह स्टैमिना रहता है क्या..?? यह मन की शांति साधारण चीज नहीं है। आपकी फुर्ती, आपकी स्टैमिना और आपकी याददाश्त पर असर। आपके सामने रखी हुई वस्तु दिखाई नहीं देती। आपके ही सामने चीज रखी है और आपको ही दिखाई नहीं देती, प्रेजेंस औफ माइंड एकदम साइलेंट, दिमाग ही नहीं काम कर रहा है। लोग कहते हैं की उम्र के साथ याददाश्त कमजोर हो गई है। नारायण शास्त्र कहता है कि जिस तरह उम्र के साथ हमारा एक्सपीरियंस बढ़ता है, उसी  तरह हमारी याददाश्त भी बढ़ती है। पर बीच-बीच में यह ऑब्सटेकल्स आते हैं, इसकी वजह से रुक जाती है। आपकी याददाश्त इतनी स्ट्रांग है की 30 साल पहले कोई घटना घटी थी जिससे आप हर्ट हुए थे वह सीन आपको ऐज इट इज याद है। सासु ने ऐसा बोला था, इन्होंने ऐसा बोला था, यह कपड़े पहन रखे थे, यह शब्द थे। आईडेंटिकल याद है लेकिन 30 सेकंड पहले की बात याद नहीं है। फिर तो आपकी मेमोरी कितनी स्ट्रांग है, कैसे बोल सकते हो आप लोग। यह तरंगों का असर आपकी स्टैमिना, आपकी फूर्ति, आपकी याददाश्त, प्रेजेंस औफ माइंड सबको ढक लेती है। यह तरंगे शरीर के भीतर तो जाती ही है, साइंस यह डिक्लेयर कर चुका है, कोई भी मेडिकल से होंगे तो वह यह अच्छे से समझ जाएंगे। पर यह तरंगे शरीर के बाहर भी निकलती है, अदृश्य है, दिखती नहीं है। जिन व्यक्तियों और जिन वस्तुओं को आप अपने जीवन में पाना चाहते हैं वह व्यक्ति और वह वस्तुएं भी आपके जीवन में आना चाहती है। अदरवाइज आपके मन में यह नहीं आएगा। राज दीदी ने कहा कि हमको वेस्टर्न ड्रेस का कभी याद ही नहीं आता क्योंकि वह हमारे जीवन में कभी नहीं आना चाहती है। हम यदि किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में सोचते हैं तो वह व्यक्ति और वह वस्तु भी हमारे पास आना चाहती है। यह निश्चित है, यह प्रकृति का नियम है। अदरवाइज आपको थॉट भी नहीं आता। आपके शरीर से जो तरंगे निकलती है यह दो मुंहा तीर है, यह आपके शरीर में जाकर आपको खोखला करती है और आपके शरीर से बाहर निकलकर जो व्यक्ति और वस्तु को आप चाहते हैं उनके आगे "नो एंट्री" का बोर्ड लगा देती है। अक्सर हम परिवार के सदस्यों के लिए कहते हैं कि "मैंने तो कुछ भी नहीं कहा फिर भी वह क्यों अपसेट है.??" और क्यों मुझसे बात नहीं कर रहे हैं। आपकी तरंगे उन्हें आपके नजदीक आने नहीं देती। 

         

राज दीदी ने आगे कहां कि मन की शांति की इतनी अधिक प्राथमिकता है कि आप कहीं भी देखिए, पेशेंट्स से मेडिटेशन करवाया जाता है ताकि उनकी हीलिंग हो। जो ऊंचे-ऊंचे पोस्ट पर है वह किसी न किसी हीलिंग कोर्स से जुड़े हुए होते हैं क्योंकि जितनी ऊंची पोस्ट पर होते हैं उनके जीवन में उतना ही अधिक स्ट्रेस होता है। वह यह सोचते हैं कि कोप अप करना है तो मन की शांति चाहिए। जब अपसेट होते हैं तो चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आती है, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं फिर आपका फेशियल भी कार्य नहीं करता। धीरे-धीरे आई साइट भी वीक हो जाती है, दांत कमजोर हो जाते हैं, बालों का झड़ना गिरना यह सब चीजें रिसर्च के बाद हम आप तक पहुंचा रहे हैं अन्यथा स्टेज पर खड़े होकर हम ऐसे थोड़े ही बोल सकते हैं। इतना समझा क्या..?? अब यह चीजें चाहिए क्या..?? यह बात आपको ध्यान रहे कि पुस्तकों में यह ज्ञान नहीं मिलने वाला। जब आप अपसेट, निराशा और डिस्टर्ब होते हैं ऐसी अवस्था में तन तो अस्वस्थ रहता ही है क्योंकि फुर्ती नहीं है, स्टैमिना नहीं है, कुछ भी काम करने का मन नहीं है। तन और आपका धन दोनों  पर साथ में असर होता है तन अस्वस्थ होता है और धन आपके पास से दूर जाने को देखता है। आप ट्राई करके देख लो। यह तरंगे जो बॉडी से निकलती है वह सबसे पहले आपके धन को आसानी से रोक लेती है। ऐसी अवस्था में धन आपके पास आ ही नहीं सकता। और यदि किसी के आशीर्वाद से कोई लिफाफा आपके पास आ भी गया तो वह धन आपके पास टिक नहीं सकता। 


मुख्य शब्द : Expectations, Inner Peace, Good Health, Memory, Prosperity, Vibrations,


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

.

.

.

.

.

.

.

.

|| Narayan Narayan||


The Wednesday Satsang Summary – 22nd October 2025. (From the divine discourses of Raj Didi)

      

Raj Didi began the session by explaining the reasons given by Dada J.P. Vaswani ji - why we get upset and how these emotional disturbances affect our body. She elaborated as follows :


1. Excessive Expectations : We expect too much from others. When those expectations are not met, we get disturbed.


2. Attachment to Fixed Ways : You have a certain way of doing things — like how to keep things in order. But when another family member (like a daughter-in-law) shifts things around, you get upset again. 


3. Disappointment from Unmet Desires : You decide to go to a kitty party or crave samosa and kachori, but instead, someone offers you boiled vegetables. Seeing that, you get disturbed.


It is not that we become normal immediately after getting upset — it takes time. When disturbance arises, it sends vibrations (chemical secretions) into the body. Science says these are acidic reactions, which harm our system. When these vibrations reach your eyes, you feel burning and heaviness. Your facial glow fades, dark circles appear, and others easily notice something is wrong. Even your taste buds stop responding, food tastes bland, and swallowing becomes difficult. Breathing also feels heavy, leading to acidity, gas, sugar, blood pressure, and asthma — the body turns unhealthy. This disturbance affects your energy, stamina, and memory. You cannot find things placed right in front of you. People often say memory weakens with age, but scriptures explain that as age increases, experience and memory should both deepen. The problem lies in these mental obstacles. Think about it — you remember a painful incident from 30 years ago in perfect detail (who said what, what clothes they wore), yet you forget what happened 30 seconds ago. This shows how strong your memory is — but it gets clouded by these negative waves. These waves not only affect your body but also extend outward — though invisible, they have real impact. The people and things you wish for you in life also wish to come to you. Otherwise, the thought would not arise in your mind. This is a law of nature. But when you remain upset, your vibrations act like a double-edged sword — they hollow you from within and create a “No Entry” barrier for the people and opportunities you desire. You may wonder, “I did not say anything wrong — why is the other person upset? The answer : your energy waves push them away.

           

Raj Didi emphasized the priority of mental peace. Even hospitals make patients to do meditation for healing, and people in high positions attend healing programs to cope up with stress. When you are disturbed, your face quickly develops wrinkles, dark circles, weak eyesight, weak teeth, and hair fall. These are not just beliefs — scientific research supports them. So, when the mind is restless, both body and wealth suffer. The vibrations that leave your body not only make you unhealthy but also block the flow of money towards you. Even if money comes to you through someone‘s blessings, it would not stay long unless your inner peace is restored.


Key words : Expectations, Inner Peace, Good Health, Memory, Prosperity, Vibrations. 


Narayan Dhanyawad 

Raj Didi Dhanyawad 

Regards 

Mona Rauka 🙏


Recent Posts

See All
SESSION: 01st October, 2025 {SATSANG}

The Satsang of 1st October, Wednesday is brought to you from the Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsang. . . . . . 1st October 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्सं

 
 
 

Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page