top of page

SESSION: 15th October, 2025 {SATSANG}


         

|| नारायण नारायण ||


15th October 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने इस सत्र की शुरुआत करते हुए मिस्टर राघव के एक सत्य प्रसंग को साझा किया। मिस्टर राघव के एक शिष्य का प्रश्न था कि, "ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि हम हर समय दूसरों के सुख और खुशी के बारे में ही सोचते रहे..??" इस प्रश्न का उत्तर एक सत्य प्रसंग के माध्यम से राघव आप तक पहुंचा रहे हैं। एक बार की बात थी कि एक गांव में एक संत पधारे, उन संत के बारे में यह प्रसिद्ध था कि वे चेहरा पढ़ना जानते हैं। चेहरा देखते ही आपके भूतकाल मैं क्या था, वर्तमान में क्या हो रहा है और भविष्य में क्या होने वाला है, यह एकदम सटीक बता देते थे और उनकी कही हुई सारी भविष्यवाणियां सत्य निकलती है। उस गांव में वह सवेरे ही पहुंच गए थे और प्रवचन का समय शाम को 5:00 बजे से 6:00 बजे तक का था। सवेरे के समय गांव वाले अपनी समस्याओं का समाधान जानने के लिए उनसे मिलने आते जा रहे थे। समाधान करते-करते शाम के 5:00 बज गए, उनका प्रवचन शुरू हो गया और उनके प्रवचन में हजारों लोगों की भीड़ थी। उन्होंने 6:00 बजे तक प्रवचन दिया। जैसे ही उनका प्रवचन पूरा हुआ उन्होंने लगभग 50 लोगों की ओर इशारा किया और कहने लगे कि मैंने जिनकी ओर इशारा किया है वे सब लोग बगल के कमरे में जाकर बैठ जाओ, बाकी सारे लोग चले जाओ। वे संत उस कमरे में पहुंचे और उन लोगों से पूछने लगे हैं कि क्या आप लोगों को पता है कि मैंने आप लोगों को यहां क्यों रुकने के लिए कहा है और बाकियों को जाने के लिए कह दिया। सबका यही जवाब था की गुरु जी, हमको नहीं पता कि आपने क्यों रोका है। उनमें से एक थोड़ा समझदार था, उसने कहा कि गुरु जी, यह तो पता नहीं है कि आपने हमें किस लिए रोका है, लेकिन अवश्य हमारे भले के लिए ही आपने हमें यहां रुकाया है। गुरुजी ने सबके चेहरे की ओर देखा और कहा कि आप लोगों को तो पता ही है कि मैं चेहरा पढ़ सकता हूं। सभी इस बात से सहमत थे और कहने लगे कि "हां गुरुजी।"  गुरुजी ने कहा कि जब सवेरे आप लोग मुझसे मिलने आए थे तब मैंने आप लोगों का चेहरा पढ़ लिया था, तो आप लोगों के चेहरे को देखकर यह निश्चित था कि कल शाम 7:00 बजे से पहले-पहले आप लोगों की मृत्यु हो जाएगी। गुरुजी के ऐसा बोलते ही दीवार पर टंगी घड़ी में सात बार घंटे की आवाज आई, उस समय शाम के 7:00 बज रहे थे। गुरुजी ने उन लोगों से कहा कि आज शाम के 7:00 बजने के घंटे की आवाज तो आप लोगों ने सुन ली है लेकिन कल शाम को यह सुनने से पहले आप लोगों की मृत्यु हो चुकी होगी। इतना सुनते ही अधिकांश लोगों ने रोना शुरू कर दिया। जो समझदार था वह बोला कि लोग तो खड़े-खड़े ही खत्म हो जाते हैं, हम लोग कितने भाग्यशाली है कि हमारे ऊपर गुरु की कृपा है, जिसकी वजह से हमें 24 घंटे का समय तो मिला, इसमें हम जो चाहे वो कर सकते हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि मैं तो सबसे पहले घर जाऊंगा और अपनी विल बनाऊंगा "ताकि मेरे पीछे से मेरे परिवार के सदस्यों को तकलीफ ना हो।" उन सारे लोगों में से अधिकांश लोगों में यह भरा हुआ था कि इसने मेरे साथ बुरा किया, उसने मेरे साथ बुरा किया, मुझे इनसे बदला लेना है। दूसरे व्यक्ति ने कहा कि मैंने मेरे परिवार को बहुत कष्ट दिया है, बहुत हर्ट किया है‌। घर जाते ही सबसे पहले मैं मेरे परिवार के सभी सदस्यों से माफी मांगूंगा। तीसरे व्यक्ति ने कहा कि जिन लोगों ने भी मुझ पर अत्याचार किया है मैं उन लोगों को यहां बैठे-बैठे ही माफ कर रहा हूं। सभी लोगों ने अपनी-अपनी बातें कहनी शुरू कर दी कि हम घर जाकर यह करेंगे, वह करेंगे। इसी दौरान गुरुजी ने कहा कि जो भी तुम लोग सोच रहे हो, वह जाकर कर लो लेकिन आप किसी को भी यह बात नहीं कह सकते कि "आपका जीवन कल शाम को 7:00 बजे तक का ही है।" आपने यदि यह बताने के लिए मुंह खोला कि आपकी मृत्यु होने वाली है, तो उसी क्षण आपकी मृत्यु हो जाएगी। ऐसा करने से आपको जो कल शाम 7:00 बजे तक का अवसर मिला है वह भी नहीं मिलेगा। गुरुजी ने उन लोगों के सामने यह प्रस्ताव रखा कि कल शाम को 7:00 बजे से 15-20 मिनट पहले ही मेरे पास पहुंच जाना, ताकि समय रहते हम भजन-कीर्तन की शुरुआत कर सके और जब अंतिम सांस निकले तो मुख से ईश्वर का स्मरण करते हुए निकले जिससे स्वर्ग के दरवाजे आपके लिए खुल जाए और आप लोगों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाए। यह सारी बातें सुनकर सभी लोग वहां से रवाना हो गए। दूसरे दिन शाम को 6:40 तक सारे लोग गुरुजी के सामने आकर बैठ गए और सब ने अपनी-अपनी बातें कहनी शुरू कर दी। एक ने कहा कि मैंने तो अपनी वसीयत बना दी है और अब मेरे परिवार वालों को कोई तकलीफ नहीं होगी। दूसरे ने कहा कि जिन लोगों को भी मैंने तकलीफ पहुंचाई थी मैं उन सबसे माफी मांगकर आ गया हूं और जिन लोगों ने मुझे तकलीफ पहुंचाई थी उन लोगों को मैंने माफ कर दिया है, अभी मेरे मन में किसी के प्रति कोई रंजिश नहीं है। मैं भी हल्का महसूस कर रहा हूं और मेरे मन को शांति मिल रही है। तीसरे ने कहा, ऐसा भी हुआ कि लोगों ने मुझे ताने मारे। पहले उन तानो से मैं हर्ट हो जाता था लेकिन आज तो मुझे पता था कि 7:00 बजे तो प्राण जाने वाले ही है, तो क्या ही हर्ट होना पड़ा है। ईश्वर इसे माफ कर दो, इसे पता नहीं है कि यह क्या कर रहा है, यह सारी बातें वहां चल रही थी। सभी ने अच्छे-अच्छे कार्य किए। घड़ी मे 6:55 बज गए, उस ओर एक शिष्य का ध्यान गया और वह कहने लगा कि गुरुजी यह सारी बातें तो होती रहेगी, यह बात तो निश्चित है कि आज हम सभी लोगों ने अच्छे-अच्छे कार्य किए हैं लेकिन घड़ी 7:00 बजाने पर अग्रसर है। आप भजन-कीर्तन की शुरुआत करवा दीजिए ताकि  हमारे लिए स्वर्ग के दरवाजे खुल जाए। गुरुजी ने सबको आंखें बंद करने के लिए कहा और भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। राम-राम का स्मरण शुरू हुआ। 7:00 बजते ही घंटे की आवाज आनी शुरू हुई, जैसे ही सातवां घंटा बजा सारे शिष्यों की आंखें खुल गई, बोले गुरुजी ने तो कहा था कि आज तो यह 7 घंटों की आवाज सुन ली है लेकिन कल सुनने को नहीं मिलेगा। वे सब कहने लगे कि गुरुजी घंटे का कांटा भी आगे सरक गया और हम सब लोग जीवित भी है, यह सब कैसे संभव हो पाया..??  आपकी वाणी आज तक सच ही निकली है। गुरुजी ने कहा कि तुम्हारी कुंडली में 7:00 बजे तक का ही जीवन लिखा हुआ था। तुम्हारे सारे काम पूरे हो चुके थे लेकिन पिछले 24 घंटे में जो तुम लोगों ने अच्छे कर्म किए उसका सुख भोगने के लिए तुम्हें तुम्हारा बाकी का जीवन मिला है। जिस शिष्य ने यह सवाल किया था कि ऐसा कैसे संभव है कि हम लोग सारे समय दूसरों को सुख ही देते रहे, उसे मिस्टर राघव ने पूछा कि उन लोगों को तो पता था कि उन लोगों के पास 24 घंटे का समय है। हम लोगों को पता भी है क्या कि हमारे पास 24 सेकंड भी है क्या..?? तो दूसरों को सुख और खुशी देना संभव है ना, ताकि आजीवन आप हर्ट नहीं होंगे।


मुख्य शब्द : Love, Forgiveness, Compassion, Happiness.


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

.

.

.

.

.

.

.

|| Narayan Narayan ||


The Summary of the Divine Wednesday Satsang of 15th October 2025. 


This Satsang is brought to you from The Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsang. Raj Didi began the session by sharing a real-life story narrated by Mr. Raghav. One of Mr. Raghav‘s disciples once asked, “How is it possible that we constantly think only of others’ happiness and well-being.?” To answer this, Mr. Raghav shared a true incident. Once, A Saint arrived in a village. He was well-known for his ability to read faces. People believed that by looking at a person‘s face, he could tell what their past had been, what was happening in their present, and what their future held — and his predictions always proved true.


That day, the Saint arrived in the village in the morning, and his sermon was scheduled for the Evening from 5:00 to 6:00 p.m. Throughout the Morning, villagers came to meet him to seek solutions to their problems. As the day went by, it was soon 5:00 pm, and his discourse began. Thousands of people had gathered to listen to him.


At the end of his sermon, around 6:00 pm, the Saint pointed towards about fifty people and said, “Those whom I have pointed at, please go and sit in the next room. The rest may leave.”

The selected people went into the room, and the Saint asked them, “Do you know why I asked you to stay and sent the others away.?” Everyone replied, “No, Guruji, we donot know.” One wise man among them said, “Guruji, we don‘t know the reason, but we are sure you have asked us to stay for our own good.”


The Saint smiled and said, “You all know that I can read faces.” Everyone agreed. The Saint then said, “When you came to me in the Morning, I read your faces, and it was clear that all of you will die before 7:00 pm tomorrow Evening.” As soon as he said this, the clock on the wall struck seven times — it was exactly 7:00 pm. “You heard the seven chimes today,” said the Saint, “but before you hear them tomorrow, you will have left this world.” Hearing this, most of them began crying. The wise one, however, said calmly, “Many people die suddenly without knowing. We are fortunate that by Guru‘s grace, we’ve been given 24 hours. We can use this time as we wish.” He continued, “I will go home and make my will, so that my family does not‘ face trouble after I am gone.”


Another said, “I have hurt my family a lot. I will go and ask for their forgiveness.” Another said, “Those who wronged me — I forgive them right now.” Everyone started planning how to spend their last day meaningfully. The Saint then said, “Do whatever you wish to do, but remember — do not tell anyone that you will die tomorrow. If you speak even a word of it, your life will end immediately, and you won‘t get the remaining time.”


He added, “Tomorrow Evening, before 7:00 pm, come back to me around 6:40 so that we may begin bhajan and kirtan. When your last breath leaves your body, you will be remembering God, and that will open the gates of heaven and grant you liberation.” The next day, everyone returned around 6:40 pm and began sharing what they had done : One said, “I have made my will. My family will have no trouble.” Another said, “I have asked forgiveness from everyone I hurt, and I‘ve forgiven everyone who hurt me. I feel light and peaceful now.” Some even said, “Earlier, I used to feel hurt when people taunted me, but today I did not mind at all. I thought — I‘m going to die at 7:00; what’s the point of being hurt.? May God forgive them — they don‘t know what they’re doing.” Everyone had spent their last day doing good deeds, spreading love and peace. At 6:55 pm, one disciple said, “Guruji, the clock is close to 7:00. We have all done good deeds as you said. Please start the bhajan so that we can depart with God‘s name on our lips.” The Saint asked everyone to close their eyes and begin chanting “Ram Ram.” As the clock struck 7:00, they heard the seven chimes again. When they opened their eyes, they were still alive. They were amazed and said, “Guruji, you had said we would not, hear these seven chimes tomorrow, yet we are alive. How is this possible.? Your words have never been false.” The saint replied, “According to your destiny, your life was indeed supposed to end by 7:00 pm today. But the good deeds you performed in the last 24 hours have earned you the right to live longer — to enjoy the fruits of your good karma.” Mr. Raghav then turned to his disciple and said, “Those people knew they had 24 hours left, so they acted with love and compassion. But do we even know if we have the next 24 seconds..? So, isn‘t It possible — and necessary — to live every moment spreading happiness and kindness to others..?”


Key words : Love, Forgiveness, Compassion, Happiness.


Narayan Dhanyawad 

Raj Didi Dhanyawad 

Regards

Mona Rauka 🙏


Recent Posts

See All
SESSION: 01st October, 2025 {SATSANG}

The Satsang of 1st October, Wednesday is brought to you from the Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsang. . . . . . 1st October 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्सं

 
 
 
SESSION: 24th September, 2025 {SATSANG}

The Summary of the Divine Wednesday Satsang of 24th September 2025. This Satsang has been brought to you from the Treasure box of Raj Didi’s divine Satsangs.

 
 
 

Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page