top of page

SESSION: 05th November, 2025 {SATSANG}


         

Raj Didi's thoughts for the day in Hindi.
Didi's thought for the day✨🪷

|| नारायण नारायण ||

         

5th November 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि पहले हमारी प्रार्थना हुआ करती थी कि हमारे संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ हम लव, रिस्पेक्ट, फेथ, केयर भरा व्यवहार ही करते हैं। धीरे-धीरे हमने यह कहना शुरू किया कि हमारे संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ लव, रिस्पेक्ट, फेथ, केयर  से भरा व्यवहार ही करता है। राज दीदी ने कहा की कई लोगों का यह संदेश था कि हम तो दूसरों के साथ लव, रिस्पेक्ट, फेथ, केयर से भरा व्यवहार ही करते हैं लेकिन दूसरों का हटकर व्यवहार होने के कारण हम चाहते हुए भी उनके साथ लव, रिस्पेक्ट, फेथ, केयर से भरा व्यवहार नहीं कर पाते। हमने फिर यह संदेश देना शुरू किया कि हमारे संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ लव, रिस्पेक्ट, फेथ, केयर से भरा व्यवहार ही करता है। हर व्यक्ति हमारा शुभचिंतक है। हमें इतना ध्यान रखना है कि हमारे संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के लिए हम  शुभचिंतक बने। 

            

राज दीदी ने आगे कहा कि नारायण शास्त्र के मुताबिक हम सभी इस धरती पर अपना कर्म चुकाने आए हैं। कर्म चुकता होते ही हमें मोक्ष की प्राप्ति होगी। मोक्ष पाने का एकमात्र साधन है कि हम पर नारायण की असीम कृपा है, तभी तो हमें यह मनुष्य योनि  हासिल हुई है। अच्छे कर्म करके हम मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। यह बात हमको अच्छे से समझ लेनी होगी कि हमारे संपर्क में जो भी व्यक्ति आएगा या हमारे संपर्क में वही व्यक्ति आएगा जिसके साथ हमारा कोई ना कोई कर्म बंधा है, अन्यथा हम कई बार देखते हैं कि बगल से परिचित भी निकल गया तो नाही उसका आप पर ध्यान जाता है और नाही आपका ध्यान उसपर ध्यान जाता है। So As Per नारायण शास्त्र हमारे संपर्क में वही व्यक्ति आएगा जिसके साथ हमारे कर्म बंधे हुए हैं। आप Giver है और सामने वाला व्यक्ति Receiver हैं। आप अपने मन में यह प्रबल भाव कर लीजिए कि मैं इस व्यक्ति की शुभचिंतक हूं और मैं इसे क्या दे सकती हूं ताकि हमारे कर्म हल्के होते चले जाए और इस जीवन को हम सार्थक बनाकर मोक्ष की प्राप्ति कर सके। 

            

राज दीदी ने आगे कहा कि इस ब्रह्मांड की, इस प्रकृति की बहुत ही सुंदर व्यवस्था है, जैसे ही वह व्यक्ति आपके सामने आएगा, आपके भीतर यह भाव आयेंगा कि मैं इसका शुभचिंतक हूं। भाव का आना या विचार का आना और विचार न आए तो यह विचार लाइए कि मैं इस व्यक्ति का शुभचिंतक हूं। मैं ऐसा क्या करूं कि इसे महसूस हो कि मैं इसका शुभचिंतक हूं। आगे का सारा काम यह ब्रह्मांड, यह प्रकृति कर देगी। जिस प्रकार कमरे में अंधेरा हो और प्रकाश लाने के लिए आपको सिर्फ बटन दबाना होता है। बटन दबाते ही कमरा प्रकाश से भर जाता है। आपके भीतर यह भाव का आना कि मैं शुभचिंतक हूं, इसे क्या खुशी दूं, क्या सुख दूं ताकि मेरे कर्म चुकते हो जाए। ज्यों ही यह भाव आपके भीतर आया वैसे ही प्रकृति आपका काम करती चली जाएगी, ब्रह्मांड आपके लिए व्यवस्था कर देगा। बेहद आसानी से, सरलता से आपके कर्म चूकते होते चले जाएंगे। आपने अपने मन में यह भाव लाया, यह विचार लाया कि मैं शुभचिंतक हूं और आपने सामने वाले को कुछ सेवाएं दी तो आपको पता चल जाएगा कि आपके कर्म हल्के हो रहे हैं। सर्विस और सेवा में फर्क है। सेवा यानी सिर्फ देना और सर्विस यानी लेनदेन का मामला। सर्विस में "लेना, देना" यह दो शब्द आते हैं लेकिन सेवा में सिर्फ एक ही शब्द आता है, "देना।" जब आप शुभचिंतक का भाव अपने मन में लेकर आएंगे तो प्रकृति अपने आप ही व्यवस्था कर देगी कि आपका अगला कदम क्या होगा। 

          

राज दीदी ने आगे कहा कि कर्म का लिखा हुआ आपको कैसे पता चलेगा..?? यह बहुत आसान सा तरीका है। उस कर्म को करके आपको अच्छा महसूस होगा तो समझ जाइए कि आपके कर्म हल्के हुए हैं। आपने कोई कर्म किया और आपको भीतर से   not feeling good वाला भाव आया, मुझे पता नहीं क्यों आज अच्छा नहीं लग रहा। इसका अर्थ है कि आपने नकारात्मक कर्म अपने खाते में जमा किए हैं और उस कर्म की वाइब्रेशंस के माध्यम से आपको not feeling good वाला भाव आता है। जब भी आपके भीतर यह भाव आए कि मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा है, I am not feeling good तो झट अच्छे कर्मों की ओर अग्रसर हो जाइए, अच्छे कर्म करें। अच्छे कर्मों की श्रेणी में एक ही चीज आती है - दूसरों को सुख देना, खुशी देना। सबसे पहले नंबर पर आता है आपका परिवार, आप जिनके साथ रहते हैं, जो आपके साथ रहते हैं। सबसे अधिक प्राथमिकता उनकी है। 

         

राज दीदी ने आगे कहा कि नारायण शास्त्र तो कहता है कि आपने अपने माता-पिता के आगे माथा टेक दिया तो मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर उसी में समाहित है, चारों धाम उसी में समाहित है।

          

राज दीदी ने यह कहते हुए सत्र की पूर्णाहुति की - आप अपने भीतर शुभचिंतक का भाव प्रबल करें। 


मुख्य शब्द : शुभचिंतक, विचार, शब्द, कर्म, लव और केयर प्रसारित करें, मोक्ष। 


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

.

.

.

.

.

.

.

Raj Didi's though for the day in English.
Didi's thought for the day ✨🪷

|| Narayan Narayan ||


The Summary of Divine Wednesday Satsang of – 5th November 2025, (From the treasure box of Raj Didi's Divine Satsang)

       

Raj Didi began the session by reminding everyone of an important shift in our daily prayers. Earlier, we used to pray — “May we treat everyone we meet with love, respect, faith, and care.” Later, we began saying — “May everyone who meets us treat us with love, respect, faith, and care.” Many people expressed that while they try to behave lovingly and respectfully, others’ negative behavior makes it difficult to respond in the same way. Raj

Didi then emphasized a new affirmation :👉 “Everyone who comes in contact with me - treats me with love, respect, faith, and care. Every person is my well-wisher, and I must also become a well-wisher for everyone I meet.”


Raj Didi explained that, according to the Narayan Shastra, we all come to this earth to settle our past karmas. Once those karmas are cleared, we attain moksha (liberation). The very fact that we have received human birth is due to Narayan’s Divine Grace. Performing good deeds helps us move toward liberation.


Everyone who crosses our path has some karmic connection with us — no one comes into our life by chance. You are the giver, and the other person is the receiver. Therefore, cultivate the strong feeling : “I am this person’s well-wisher — what can I give them.?”

This attitude lightens our karmic load and makes our life purposeful. The Universe has a beautiful system — when this feeling arises in your heart, the Universe supports you. Even if it doesn’t come naturally, consciously remind yourself : “I am this person’s well-wisher.” Think of what happiness or comfort you can offer them. Just like turning on a switch fills a dark room with light, the moment this thought arises, Divine Energy flows through you and your karmas begin to dissolve easily and effortlessly.


Raj Didi explained the difference between service (seva) and servicing. Servicing involves give-and-take — both giving and receiving. Seva means only giving, selflessly. When your intention is pure and selfless, the universe itself arranges the next steps for you.

       

Raj Didi further said — how can we know if a karmic debt is being cleared in? It’s simple: If, after doing something, you feel peaceful and good — it means your karma has lightened.

But if you feel uneasy, low, or restless — it means you have added negative karma.


Whenever you feel “I am not feeling good”, immediately move toward positive actions — especially giving happiness to others. Good karma means giving joy — first and foremost to your family, the people who live with you and are closest to you. Raj Didi added that Narayan Shastra says — “When you bow before your parents with reverence, it is equal to visiting all temples, mosques, churches, and the four holy shrines.” She concluded the session by saying :💫 “Develop and strengthen within yourself the feeling of being a well-wisher.”


Key words: Well

wisher, Thoughts, Words,  Deeds, Radiate Love and Care, Liberation.


Narayan Dhanyawad 

Raj Didi Dhanyawad

Regards 

Mona Rauka 🙏


Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page