top of page

SESSION: 29th October, 2025 {SATSANG}


         

Raj Didi's thoughts on Govardhan Puja 2025
Didi's thought for the day✨🪷

नारायण नारायण

 29 th October  2025  बुधवार सत्संग का सारांश ।

 सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा होली का त्योहार प्रीत, प्रेम, प्यार से भरा है। इस त्योहार पर एक लोकप्रिय गीत है - गिले शिकवे छोड़कर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। राज दीदी ने आगे कहा कि हमारे भारत में कई सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। जिनमें से विशेष है होली और दीपावली। जिस तरह दीपावली हमारे घर में सुख, शांति, सेहत, समृद्धि लेकर आती है। वैसे ही होली प्रीत, प्रेम, प्यार का त्यौहार है। हमारे घर के बड़े बुजुर्ग कहां करते थे कि यदि किसी के साथ आपके संबंध अस्वस्थ है तो यह मौका है कि उनके पास जाकर जरा सा दुलार लड़ा दीजिए और हैप्पी होली बोल दीजिए ताकि संबंध आजीवन स्वस्थ रह सके। 


राज दीदी ने आगे कहा, मंगलती हुई होली (होली की पूर्व संध्या) एक महत्व रखती है। जो जो लोग आगामी दीपावली में समृद्धिशाली बनना चाहते हैं वे अपना बैंक बैलेंस देखे या बैलेंस शीट देखे, आपको एहसास होगा कि हमारा यह साल बरकत, बढ़ोतरी, प्रचुरता से लबालब भरा हुआ है। इसके लिए आपको आज से साधना शुरू करनी होगी, बहुत सीधी-सरल साधना है। 

         

राज दीदी ने आगे कहा कि हम शास्त्रों की बातें आप तक पहुंचाते हैं। शास्त्र कहता है - "विधाता ने बहुत चाव, भाव, प्रेम और श्रद्धा के साथ हम मनुष्यों का निर्माण किया" और इसके बाद सृष्टि की रचना की गई ताकि हम इसमें रह सके। जब सृष्टि की रचना हो गई तो एक-एक मनुष्य को धरती पर भेजना शुरू किया। जब हम मनुष्यों को धरती पर भेजा जा रहा था तब हमें इस बात का एहसास था कि हम ईश्वर की सर्वोत्तम रचना है। बहुत चाव और भाव के साथ हमारा निर्माण किया गया है। हमारे भीतर यह प्रबल भाव था कि जिस प्रेम से हमें बनाया गया है, हम भी उसी प्रेम से मनुष्य जीवन का सदुपयोग करेंगे। शास्त्र कहता है कि मनुष्य ने ही जाते-जाते विधाता से यह पूछा कि "हम ऐसा क्या करें कि हमारी आत्मउन्नति हो..??" और नारायण शास्त्र कहता है कि हमने निकलते निकलते विधाता से पूछा कि हम ऐसा क्या करें कि हम समृद्धिशाली जीवन जी सके..?? विधाता ने यह सुना और प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में दो-दो झोले दिए। नंबर वन और नंबर 2 और हमसे कहा गया कि पहले थैले में तुम्हारे खुद के दोष है और दुर्गुण है। दूसरे थैली में तुम्हारे सगे संबंधी है, नियर ऐंड डियर वन्स है, परिचित है, दोस्त है, उनके दोष और दुर्गुण है। कभी प्रतिकूल परिस्थितियों का एहसास हो या किसी पर दोषारोपण करने का मन में भाव आए, किसी के दुर्गुण उजागर करने का मन में भाव आए तो आप पहले थैले में झांक लेना, खुद के दोष देख लेना, दुर्गुण देख लेना पर दूसरों की चर्चा मत करना। हमें दो थैलो के साथ यह संदेश देकर भेजा गया था। धरती पर पहुंचने के बाद सबसे पहले काम यह रहेगा कि जो दूसरा थैला है वह जरा सा छोटा है तो उसका मुंह कसकर बंद कर देना और पीठ पर टांग लेना ताकि तुम्हें दिखाई ना दे और खुद का झोला आगे गले में लटकाना ताकि तुम्हें सतत दिखाई दे। हम मनुष्य पृथ्वी पर आए पर क्या करें "मनुष्य का स्वभाव तो मनुष्य का स्वभाव है।" आते ही हमने क्या किया..?? जो खुद के दोष और दुर्गुण वाला थैला था उसका तो मुंह बंद कर दिया और पीछे टांग दिया और जो सगे-संबंधियों का दोष और दुर्गुण वाला थैला था उसको हमने सामने रख लिया। मौका पढ़ते ही हम उसमें झांकते हैं और दूसरों की चर्चा करते हैं और उनपर दोषारोपण करते हैं,  इसी कारण हमारी आत्मउन्नति नहीं हो पाई। हम जैसा समृद्धिशाली जीवन जीना चाह रहे थे वैसा नहीं बन पाया तो अब हमको क्या करना है..?? आज शुभ मुहूर्त है, आज से ही घड़ी में 2 मिनट देखकर, जिस बिस्तर पर आप सोते हैं उसी पर शांति से बैठना है, आंखें बंद करनी है, तीन गहरी सांसें लेनी है, प्रभु से क्षमा याचना करनी है कि जो थैला मैंने पीछे टांगा था उसे मैं सामने टांग रही हूं और दूसरो का जो थैला मैंने आगे टांग रखा था उसे मैं पीछे टांग रही हूं। दिन भर में 24 घंटे में से 1 मिनट का समय मैं अपने लिए निकलूंगी ताकि भीतर झांककर आगे जो झोला टंगा हुआ है उसमें देख सकूं कि मेरे मन के भीतर क्या-क्या दोष है, क्या-क्या दुर्गुण है और कैसे उसे हम सवार सकते हैं।

             

राज दीदी ने आगे कहा कि जब भी आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का आभास हो, विपरीतता जीवन में दिखाई दे तो बजाएं दूसरों पर दोषारोपण करने के खुद आत्मचिंतन करें, खुद के दोष और दुर्गुण देखें, आपको जवाब मिल जाएगा। प्रतिकूलता है तो क्यों है, विपरीतता है तो क्यों है। हम ऐसा क्या करें की अनुकूलता हमारे जीवन में आ जाए और हम एक समृद्धिशाली जीवन जी सके। हम जो भी करेंगे ईमानदारी के साथ करेंगे। डेफिनेटली अगले साल दीपावली स्नेह सम्मेलन पर हमारा पुनः मिलन होगा और तब तक आप अपनी बैलेंस शीट देख चुके होंगे कि कितनी समृद्धि आपके जीवन में आई है। 

          

सत्र की पूर्णाहुति करते हुए राज दीदी ने सभी का धन्यवाद किया। नारायण आप सभी को शक्ति और सामर्थ्य दे ताकि इस तरह के कार्यक्रम आजीवन आयोजित होते रहे। जब इतना बड़ा त्यौहार हम एक साथ एक छत के नीचे बना रहे हैं और वह भी नारायण भवन में तो हम एक साथ राम-राम 21 कर लेते हैं यह बोलते हुए राज दीदी ने सभी से राम-राम 21 का जाप करवाया। 

आई लव यू, आई लाइक यू, आई रिस्पेक्ट यू। 

ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। 

नारायण नारायण नारायण नारायण

         

मुख्य शब्द : विधाता, दिव्य प्रेम, त्यौहार


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई




NARAYAN NARAYAN

The Summary of the 29th October 2025, Wednesday Satsang

(Brought to you from the Treasure box of Raj Didi’s Divine Satsangs)

        

Raj Didi began the session with a beautiful message - She said that the festival of Holi represents love, affection, and togetherness. There’s a famous song that says — “Gile shikve chhodkar, dushman bhi gale mil jaate hain” — even the Enemies Embrace one another Leaving behind Grievances. She continued, saying that India celebrates many festivals, but Holi and Diwali hold special significance. Diwali brings peace, prosperity, and happiness into our homes, while Holi symbolizes love and unity. Our elders used to say that if any relationship has become strained, Holi is the perfect occasion to go to that person, offer a warm smile or affectionate gesture, and say “Happy Holi” — to heal and strengthen that bond for life.


Raj Didi then explained that “Mangalti Holi” (the eve of Holi) holds deep spiritual importance. For those who wish to be prosperous by the next Diwali, she advised reflecting on your “balance sheet” of the year — whether your life is filled with Abundance and Growth. If not, start your practice today with a simple Spiritual Exercise. Quoting the Scriptures, she said -  “The Creator made humans with great love, care, emotion, and devotion.”


When creation was complete, the Creator began sending human souls to Earth. At that time, each soul was aware that it was God’s finest creation — made with divine love and emotion — and determined to live a meaningful, elevated life. Before descending, humans asked the Creator - “What should we do to uplift our souls and live A Prosperous life.?” God then gave each person two bags (pouches) — The first bag contained their own faults and weaknesses, the second bag contained the faults and shortcomings of relatives, friends, and others. God instructed : “Whenever you feel like blaming someone or highlighting another’s flaws, first look into your own bag and see your own faults. Do not talk about others.” The second bag (of others’ faults) was smaller — to be tied tightly and hung behind on the back so it remains unseen. The first bag (of one’s own faults) should hang in front so that it is always visible. But when humans came to Earth, they did the opposite — they closed their own bag and hung it behind, while keeping others’ faults in front. As a result, they kept judging and blaming others, preventing their own Spiritual Growth and Prosperity.

       

Raj Didi then gave a beautiful practice : Today, in the Auspicious moment, take just two minutes. Sit calmly on your bed, close your eyes, take three deep breaths, and pray : Hey Narayan, I am now turning the bag of my own faults to the front and placing the bag of others’ faults behind me.” Dedicate even one minute daily to introspection — look within and identify your weaknesses, and think about how to improve them. She added : Whenever you face difficulties or unfavorable situations, avoid blaming others. Instead, introspect — you will find the reason within yourself. Understand why adversity has come, and what inner change will bring harmony and prosperity back into your life.


Raj Didi assured everyone that if this practice is followed sincerely, by next year’s Diwali gathering, everyone will see immense Growth and Abundance reflected in their “life’s balance sheet.” Concluding the session, she thanked everyone for the beautiful arrangements. She blessed everyone, wishing that such Divine gatherings continue for years to come. Since all were celebrating a Grand festival together under one roof — at Narayan Bhavan — Didi invited everyone to chant “Ram-Ram” 21 times together.

Finally, she concluded the session 

With lots of love and blessings.


Key Words : Creator, Divine love, festivals.


Narayan Dhanyawaad 

Raj Didi Dhanyawaad

Regards

Mona Rauka 🙏🙏



Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page