SESSION: 25th February, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Feb 25
- 6 min read

|| नारायण नारायण ||
25th February 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारे गोरेगांव के सैंटर में कई लोग सेवा देने के लिए आते हैं। उनमें से एक 60 वर्षीय महिला है उन्होंने मुझे एक दिन कहा कि उनका बेटा जो उच्च शिक्षित है, MBA है, CA पढ़ा लिखा है वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। पैकेज भी बहुत अच्छा है, सब बढ़िया है। खाली एक परेशानी उसे यह है कि मेरे बेटे का जो बॉस है उससे उसकी बनती नहीं है। बॉस ने उसे परेशान कर रखा है। मेरा बेटा अपना काम कर लेता है, उसके बाद उसका बॉस उसे अतिरिक्त काम ला ला के दे देता है और कहता है कि इस काम को भी पूरा करो। मेरा बेटा 4 साल से वहां नौकरी कर रहा है, उसकी ऑफिस में 8:00 बजे तक का ऑफिशियल टाइम है लेकिन मेरे बेटे का बॉस उसे 11:00 बजे तक छोड़ता नहीं है। चलो कोई बात नहीं काम भी करवा ले और मेरा बेटा काम भी कर लेगा। पर जो भी काम मेरा बेटा करता है, उसका बॉस उस काम में मीन - मेक निकलता है। वापस - वापस मेरे बेटे से वह काम करवाया जाता है, इससे वह बहुत परेशान हो गया है। ऐसी कोई प्रार्थना बताइए ताकि मेरे बेटे और उसके बॉस के संबंध अच्छे हो जाए। प्रार्थना बताई गई लेकिन उस महिला को मनचाहा नतीजा नहीं मिल रहा था। जब वह बारंबार हमारे पास आती और कहती कि अभी भी फर्क नहीं पड़ रहा है तो फिर हमने कहा कि तुम्हारा बेटा इतना पढ़ा लिखा है वहां से नौकरी छोड़ दे और कहीं दूसरी जगह वह अच्छी नौकरी कर ले। उस महिला ने हमसे कहा कि पैकेज बहुत मोटा है, नहीं छोड़ सकते। तो हमने उस महिला से कहा कि तुम एक काम करो, तुम्हारे बेटे को हमारे पास भेजो तो पता चले कि कहा रुकावट आ रही है। बेटे के स्वभाव के बारे में हमने मां से पूरी छानबीन कर ली थी। स्वभाव कैसा है - क्रोध वाला है, जिद्दी है, अइडियल है। ऑफिस से जैसे ही वह घर आता है तो जूता यहां खोला, बैग वहा पटका, चश्मा वहा रखा, लैपटॉप वहा रखा, मोबाइल यहां रखा। और सुबह जब ऑफिस जाना होता है तो चिखना चिल्लाना कि मेरा सामान किधर है, यह किधर है, सब अस्त व्यस्त। सुबह का रोज का उसका नियम है कि चिल्लम चिल्ली करके घर से निकलता है। हम सभी शांत रहते हैं कि वह शांति से ऑफिस चला तो जाए। ऐसी उसकी व्यवस्था थी और हमने सब मालूम कर लिया था।
सेकंड डे जब वह हमसे मिलने आया बेहद स्मार्ट, हैंडसम पर्सनालिटी। हमने उससे पूछा कि कितने बजे ऑफिस जाते हो.? बोला 9:00 बजे निकलता हूं। हमने फिर पूछा कि उठते कितने बजे हो.? उसने कहा 8:30 बजे। हमने कहा आधे घंटे में तैयार हो जाते हो.? उसने कहा, मेरी मां सब चीजों की तैयारी करके रखती है, खाया तो खाया नहीं तो ऐसे ही रखा रह जाता है। उसके भीतर की बात तो हमें मालूम ही थी कि उसका क्या स्वभाव है। थोड़ा समझा बुझा कर हम उसे इस बात पर ले आए कि जो काम तुम्हें खुद को करना चाहिए वह तुम अपनी मां पर छोड़कर जाते हो। निकलते निकलते भी चिखते चिल्लाते जाते हो, परेशान करते हुए जाते हो, इसलिए ऑफिस में जाकर तुमको परेशानी भुगतनी पड़ती है और अतिरिक्त कार्य करना पड़ता है। हमने उससे कहा कि तुम घर में अपना कार्य ठीक से किया करो ताकि तुम्हें ऑफिस में जाकर अतिरिक्त कार्य न करना पड़े। उसने हमसे कहा कि आंटी ऐसा होता है क्या.? मैं तो नहीं मानता। मैंने कहा भैया 8 दिन ट्रायल कर लो। यदि आपके मनके मुताबिक नतीजा मिलता है तो आगे बढ़ो, नहीं तो आप अपनी जगह और हम अपनी जगह। वह बोला ठीक है। उसकी मां से तो हमको बराबर रिपोर्ट मिल ही रही थी। उसकी मां ने कहा ऑफिस जाने के ठीक 1 घंटा पहले उठ गया, बिस्तर समेट के गया, जो बनाकर रखा है उसे बहुत प्रेम से खाके गया, सारा सामान व्यवस्थित तरीके से रखा और माता-पिता से भी बहुत अच्छे से बाते की। तीसरे दिन रात को 8:00 बजे उस लड़के का फोन हमारे पास आया और उसने हमसे कहा कि आंटी चमत्कार हो गया। 4 साल से नौकरी कर रहा हूं आज पहली बार मेरे बॉस ने मुस्कुराते हुए मुझे 8:00 बजे ही छुट्टी दे दी, बोला कि जाओ।
मुख्य शब्द : अनुशासन, आदर, सामंजस्य।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||
Summary of The Divine Wednesday Satsang – 25th February 2026. This satsang is brought to you from The Treasure of Raj Didi‘s divine discourses.
Raj Didi began the session by sharing that at The Goregaon center many people come forward to offer seva (service). Among them is a 60-year-old woman. One day she told Raj Didi that her son is highly educated — an MBA and CA — and works in a multinational company in a senior position. He receives a very good salary package. Everything is good except one problem: he does not get along with his boss. The boss constantly troubles him. Even after completing his assigned work, the boss keeps giving him additional tasks and insists they be finished. Although his official office timing is till 8:00 pm, the boss does not let him leave before 11:00 pm. Not only that, but he keeps finding faults in every piece of work the son does, making him redo things repeatedly. The son has been working there for four years and has become very disturbed. The mother asked for a prayer so that her son‘s relationship with his boss would Improve. A prayer was suggested, But she did not get the desired result. She kept coming back saying nothing had changed. So Raj Didi suggested that since her son is so well educated, he could leave the job and find another good one. The mother replied that the salary package is very high, so he cannot leave. Raj Didi then asked her to send her son personally, so the real obstacle could be understood.
Before he came, Raj Didi had already inquired deeply about his nature from his mother. She described him as short-tempered, stubborn, and overly idealistic. When he returned home from office, he would throw his shoes here, bag there, glasses somewhere else, laptop and phone scattered around. In the morning, he would shout, “Where is my stuff?” Everything would be in disorder. It was his daily routine to yell and leave the house in irritation. The family would remain quiet just so that he could leave for office peacefully.
The next day when he came, he appeared very smart and handsome. Raj Didi asked him, “What time do you go to office?” He said, “I leave at 9:00 am.” “When do you wake up?”
“8:30 am.” “So you get ready in half an hour?” He replied, “My mother keeps everything ready. If I feel like eating, I eat. Otherwise, I leave.” Raj Didi gently explained that the work he should be doing himself, he leaves to his mother. He shouts and disturbs everyone while leaving home. The disturbance he creates at home reflects back as disturbance at the office. Because of the imbalance he carries from home, he ends up facing extra work and pressure at the workplace. She advised him: “Keep your home life disciplined and organized. Do your own tasks properly. Leave home peacefully. Then you will not have to do extra work in the office.” He doubted, “Aunty, does it really work like that? I don‘t believe it.” Raj Didi said, “Try it for 8 days. Just an 8-day trial. If you see results, continue. Otherwise, you stay with your belief and we stay with ours.” His mother kept giving updates. From the very next day, he started waking up one hour early, folding his bedding, arranging his belongings, eating properly with love, keeping everything organized, speaking respectfully to his parents, and maintaining discipline. On the third day at 8:00 pm, the boy called Raj Didi and said, “Aunty, a miracle has happened! For the first time in four years, my boss smiled and allowed me to leave at 8:00 pm.” What is the understanding? When we change ourselves, our outer world begins to change. Discipline at home reflects as harmony at work. The energy we carry from home shapes the response we receive outside.
Key Words : Discipline, Respect, Harmony.
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Comments