SESSION: 04th February, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Feb 4
- 8 min read

|| नारायण नारायण ||
4th February 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने सत्र की शुरुआत मिस्टर राघव के बारे में कुछ बताते हुए की। राज दीदी ने कहा कि मिस्टर राघव जो कुछ भी अच्छा सुनते हैं या पढ़ते हैं या देखते हैं, उसका चिंतन करते हैं। उन चीजों को आजमाते हैं और उसके बाद उन्हें जो बेनिफिट्स मिलते हैं उसकी बात वे सबके साथ शेयर करते हैं क्योंकि उनका मन करता है कि जो लाभ उन्हें मिल रहा है वह औरों को भी मिले।
राज दीदी ने आगे मिस्टर राघव के माध्यम से एक प्रसंग सुनाया। राघव कहते हैं कि मैं एक संस्था से जुड़ा हूं, जहां हर हफ्ते लेक्चर होता है और वहां एक चीज कंपलसरी है कि उस संस्था के जो मेंबर्स है उनको भी लेक्चर देना पड़ता है। हम समाज में जो कुछ भी अच्छा देखते हैं, अच्छा पढ़ते हैं और अच्छा सुनते हैं उस बारे में अच्छे से तैयारी करना यही उस लेक्चर का टॉपिक होता है। वह लेक्चर अलग-अलग म्युनिसिपल स्कूल में जाकर देना होता है ताकि अच्छी बातें गरीब विद्यार्थियों तक भी पहुंचे और वे भी अपने जीवन में बड़े बने और आगे बढ़े। राघव कहते हैं कि लेक्चर देने की अगली बारी मेरी है और मुझे उस लेक्चर की अच्छे से तैयारी करनी थी पर मुझे समय नहीं मिल पा रहा था। मेरे बहुत सारे कमिटमेंट्स थे तो मैंने यह सोचा कि मैं इस संस्था से अपना नाम बाहर ले लेता हूं क्योंकि मुझे अपनी फैक्ट्री नई जगह पर शिफ्ट करनी थी। पुरानी जगह पर रिकंस्ट्रक्शन करवाने के लिए मैंने इंजीनियर बुला रखे थे और उनके साथ मेरी मीटिंग थी। मैं एक किताब लिख रहा हूं और मुझे उसे पूरी करके पब्लिकेशन के लिए देना था। इतने सारे कमिटमेंट्स थे इसलिए मैंने सोचा कि मैं इस संस्था से बाहर निकल जाता हूं क्योंकि मैं लेक्चर के लिए अच्छी तरह से तैयारी नहीं कर पा रहा हूं। मेरे दिमाग में संस्था से बाहर निकलने का विचार चल ही रहा था उतने में ही जिसका अगला नंबर था उसने लेक्चर देना शुरू किया। चारुलता ने कहा कि जीवन यह नहीं है कि रुकावटें थी इसलिए हम आगे नहीं बढ़ पाए। जीवन यह है कि रुकावटें होते हुए भी हम आगे बढ़े। राघव कहते हैं कि उसकी कही हुई पंक्तियां मेरे दिल के भीतर उतर गई। उसी क्षण मैंने सोच लिया कि मुझे इस संस्था से जुड़े रहना है, मुझे लेक्चर देने की तैयारी बहुत अच्छे से करनी है चाहे मुझे कितने भी कमिटमेंट्स पूरे करने हो।
राघव आगे कहते हैं कि जैसे ही मैंने सोचा कि मुझे लेक्चर की तैयारी करनी है तो मुझे एहसास हुआ कि जब भी मेरा दिमाग मुझे पीछे हटने के बहुत से कारण देता है और मैं जीवन में पिछड़ जाता हूं लेकिन जब मैं ऐसा सोचता हूं कि रुकावटें होते हुए भी मुझे आगे बढ़ना है तब मेरा दिमाग यह बताने के लिए एक्टिव हो जाता है कि मुझे कैसे आगे बढ़ना है। इससे मेरे भीतर का आत्मविश्वास बढ़ने लगता है और मैं उस काम में अग्रसर हो जाता हूं। मैंने अपने लेक्चरर की तैयारी अच्छे से की और डिलीवरी दी। मेरा दिया गया लेक्चर सभी विद्यार्थियों को बहुत पसंद आया और उस लेक्चर से सभी ने बहुत कुछ सीखा।
राघव आगे कहते हैं कि कई लोग अपनी असफलताओं की कहानीयां सुनाते रहते हैं। यदि उन कहानियों पर गौर करें तो पता चलता है कि वे अपने जीवन की असफलताओं का दोष हमेशा दूसरों पर थोपते हैं कि फैमिली का सपोर्ट नहीं था इसलिए वे आगे नहीं बढ़ पाए, उन्हें पैसों की कमी थी इसलिए वे आगे नहीं बढ़ पाए, क्लाइमेट कंडीशंस ठीक नहीं थे इसलिए वे आगे नहीं बढ़ पाए। राघव कहते हैं कि उन लोगों ने यदि अपने शब्दों में जरा सा बदलाव लाया होता। जैसे, मेरी फैमिली मेरे सपोर्ट में नहीं है तो क्या हुआ, फिर भी मैं कर सकता हूं। पैसों की कमी के बावजूद भी मैं कर सकता हूं, क्लाइमेट कंडीशंस ठीक नहीं है तो भी मैं कर सकता हूं। उन्होंने यदि अपने शब्दों में जरा सा भी बदलाव लाया होता तो निश्चित ही उन्हें कोई ना कोई रास्ता मिलता और वे जीवन में आगे बढ़ते।
राघव कहते हैं कि यदि आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो ना बहने बनाएं और ना ही कारण बताएं। इसके बावजूद यह सोच कि रुकावटें होते हुए भी मैं आगे बढ़ सकता हूं। शब्दों में हेर फेर करके देखिए कि कैसे आपके रास्ते खुलते हैं और आप आगे बढ़ते हैं।
राघव आगे कहते हैं कि पिछले महीने की बात है, मेरे दांत में जबर्दस्त दर्द था, मैंने उसे चार-पांच दिन सहन किया लेकिन जब मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ तब मैं डेंटिस्ट के पास गया और उन्होंने मुझसे कहा कि एक छोटा सा दांत गलत डायरेक्शन में उग रहा है इसलिए तुम्हें दर्द हो रहा है, उसे बाहर निकालना होगा। राघव कहते हैं कि मैंने चार-पांच दिन और निकाल दिए यह सोचकर कि शायद वह दर्द अपने आप ही ठीक हो जाएगा लेकिन जब वह ठीक नहीं हुआ तो मैंने पुनः डेंटिस्ट के पास जाकर उस दांत को निकलवा दिया। दांत निकलवाने के बाद भी दर्द हो रहा था तो पेन किलर खाई, पेन किलर खाने के बाद भी दर्द हो रहा था। राघव कहते हैं कि मुझे दर्द में तड़पता हुआ देख मेरी बेटी सिमरन ने मुझसे कहा कि पापा आप वहां से ध्यान हटा दो, किसी और चीज पर फोकस करो क्योंकि जब तक आपका फॉक्स आपके दांत पर रहेगा तब तक आपका दांत दर्द करेगा और आपको वह दर्द सहन करना पड़ेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपना ध्यान वहां से हटा लीजिए ताकि वह दर्द आपको कम महसूस हो। राघव कहते हैं कि यह बात मुझे जम गई और मैंने बेटी को धन्यवाद किया। मैं एक ऐतिहासिक नौवल पढ़ने बैठ गया क्योंकि मुझे ऐतिहासिक नौवल पढ़ना अच्छा लगता है और मैं उस कहानी में रम गया। मैंने देखा कि थोड़ी देर बाद मेरा दर्द गायब हो गया। राघव कहते हैं, मुझे एहसास हुआ कि जिस वक्त मुझे पीड़ा हो रही थी उस वक्त मुझे वहां से ध्यान हटाके कुछ अच्छी में फोकस करना चाहिए ताकि पीड़ा काम हो जाए। मैं जब भी कोई अच्छी चीज पकड़ कर रखता हूं और मेरे जीवन में कोई तकलीफ आती है, चाहे शारीरिक या मानसिक तो मेरा फोकस उस पर से हटकर अच्छी चीज पर चला जाएगा और जो तकलीफ से मैं गुजर रहा हूं इसका एहसास मुझे नहीं होगा और मेरा वह समय आसानी से बीत जाएगा। राघव कहते हैं, उस घटना से मैंने सीखा कि मुझे जीवन में कुछ अच्छा सा पकड़ के रखना है ताकि जब जीवन में उतार चढ़ाव आए उस वक्त मैं मेरा ध्यान वहां से हटाकर अच्छी चीज पर रख सकूं ताकि मेरा उतार चढ़ाव वाला समय भी आसानी से बीत जाए।
राघव आगे कहते हैं, इस बाबत मुझे चार्ली चैपलिन की कहानी याद आ गई जिसने पूरी दुनिया को हंसाया लेकिन खुद के जीवन में वह कभी नहीं हंसा। उसे अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उसके माता-पिता अलग हो गए, उसकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, अमेरिका की गवर्नमेंट ने उसे देश से निकालने का वारंट दे रखा था। इतनी सारी परेशानियां होने के बावजूद भी उन्होंने एक्टिंग करना नहीं छोड़ा और एक समय ऐसा आया कि जिस सरकार ने उसे देश से निकलने के लिए कहा था वही सरकार आज उसका सम्मान कर रही थी। ऐसे में एक प्रेस रिपोर्टर ने चार्ली चैपलिन से पूछा कि आपको आपके जीवन में हमेशा कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, ऐसे में आप अपने आप को स्ट्रांग कैसे रख पाए, ऐसा क्या था जिससे आप अपने आप को स्ट्रांग रख पाए..?? चार्ली चैपलिन ने कहा कि जब भी विपरीत परिस्थितियों मेरे सामने आई तब मुझे सिर्फ यह पंक्तियां याद थी, यह समय भी बीत जाएगा और इन पंक्तियों ने हर विपरीत परिस्थितियों में मेरा साथ दिया।
मुख्य शब्द : सकारात्मक रवैया, दृढ़ता , बहाने।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||
The Summary of 4th February 2026 – Divine Wednesday Satsang. This Satsang is brought to you from Raj Didi’s Divine Treasure of Satsang.
Raj Didi began the session by sharing a few things about Mr. Raghav. She said that whenever Mr. Raghav hears, reads, or sees something good, he reflects on it, applies it in his life, and then shares the benefits he receives with others—because he genuinely wishes that others too should experience the same goodness.
Raj Didi then narrated an incident through Mr. Raghav. Raghav said that he is associated with an organization where weekly lectures are held. It is compulsory for members to also deliver lectures. The topic is always based on the good things we observe, read, or hear in society. These lectures are delivered in Municipal School's so that positive values reach underprivileged students and help them grow and progress in life.
Raghav shared that it was his turn to give a lecture, but he could not find time to prepare properly. He had many commitments—shifting his factory to a new location, meetings with Engineers for reconstruction work at the old site, and completing a book he was writing for Publication. Overwhelmed, he thought of quitting the organization. Just then, the person scheduled before him, Charulata, began her lecture. She said : “Life is not about stopping because obstacles appeared. Life is about moving forward despite obstacles.” These words deeply touched Raghav. At that very moment, he decided to remain connected with the organization and prepare sincerely for his lecture, no matter how many commitments he had.
He realized that whenever his mind gives reasons to step back, he falls behind in life. But when he tells himself that he must move forward despite obstacles, his mind becomes active and starts showing him how to proceed. His self-confidence rises, and he moves ahead. He prepared well, delivered his lecture, and the students appreciated it greatly and learned a lot.
Raghav further said that many people keep narrating stories of their failures and usually blame others—lack of family support, lack of money, unfavorable climate conditions, etc. He explained that if they only changed their words slightly—“My family does not support me, but I can still do it.” “I lack money, but I can still do it.” “The conditions are not favorable, but I can still do it". Then surely some path would open, and they would move forward in life. He emphasized that if you want to progress, do not make excuses and do not justify failure. Instead, think : Even with obstacles, I can move ahead. Try changing your words and see how new doors open.
Raghav then shared a personal experience. Last month, he had severe tooth pain. He endured it for several days before visiting a dentist, who said that a small tooth was growing in the wrong direction and needed to be removed. Even after extraction and painkillers, the pain persisted. Seeing him suffer, his daughter Simran advised him to shift his attention elsewhere, explaining that as long as his focus remained on the tooth, the pain would continue. She suggested focusing on something else.
Raghav followed her advice and began reading a historical novel, which he enjoys. He became absorbed in the story, and soon the pain disappeared. He realized that when in distress, one needs something positive to hold onto. Whenever physical or mental pain arises, shifting focus to something good lessens the suffering and helps time pass more easily. From this, he learned the importance of holding onto something positive in life, so that during ups and downs, attention can be redirected, making difficult phases easier to pass.
Raghav then recalled Charlie Chaplin, who made the world laugh but lived a very challenging life himself. His parents separated, his mother suffered from mental illness, and the U.S. Government had issued a deportation order against him. Despite all this, he never gave up acting. Eventually, the same Government that wanted him out honored him.
When a journalist asked how he stayed strong through so many hardships, Chaplin replied that whenever adverse situations arose, he remembered just one line : “This too shall pass.”
These words supported him through every difficult moment.
Key Words : Positive Attitude, Persistence, Excuse.
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Comments