SESSION: 14th January, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Jan 14
- 5 min read

|| नारायण नारायण ||
14th January 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है। यह प्रश्न उत्तर सत्र है।
प्रश्न : १ क्या हमें हमारे किए गए सारे कर्मों का फल मिलता है..??
राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि हर कर्म का नतीजा हमें मिलता है। हम अच्छे कर्म करते हैं तो सुख, शांति, सेहत, समृद्धि, उन्नति, प्रगति, सफलता, लव, रिस्पेक्ट, फेथ, केयर से भरा जीवन हम अच्छे कर्मों के एवज में जीते हैं। पहले हमें यह भी समझना होगा कि अच्छे कर्म किसे कहते हैं। हमारे द्वारा किया गया वो कर्म जो दूसरों को सुख पहुंचता है, खुशी देता है, दूसरों के जीवन में कंट्रीब्यूशन देता है। हमारे जीवन में नहीं, दूसरों के जीवन में कंट्रीब्यूशन देता है, वह अच्छे कर्मों की श्रेणी में आता है। इन कर्मों के एवज में हमें सुख, शांति, सेहत, समृद्धि, खुशी, आनंद, उत्साह यह सब रिटर्न में मिलता है।
नकारात्मक कर्म, गलत कर्म किसे कहते हैं..??
आपके विचार, व्यवहार, वाणी, स्वभाव, करैक्टर द्वारा किया गया वो कर्म जिससे दूसरों को दुख पहुंचता है, सामने वाला व्यक्ति हर्ट होता है, वो सारे कर्म नकारात्मक कर्मों की श्रेणी में आते है, गलत कर्मों की श्रेणी में आते है। बचपन से ही हमें पाप और पुण्य की भाषा में समझाया जाता था कि तुम ये करोगे तो पाप लगेगा और ऐसा करोगे तो पुण्य मिलेगा। अच्छे कर्म आपको सुख, शांति, सेहत, समृद्धि देते हैं। आपके द्वारा किया गया वो गलत कर्म जो दूसरों को दुख देता है, हर्ट करता है, आहत करता है, ऐसे कर्म आपके जीवन में दुख, दरिद्रता, अशांति, रोग, शोक, पतन लाते है।
प्रश्न : २ जब हमें हर कर्मों का फल भोगना ही है तो हमारी प्रार्थनाएं किस तरह असर करती है..??
इस पर राज दीदी ने कहा कि आपने नकारात्मक कर्म किए, उसका हमें फल तो भोगना ही होगा क्योंकि कर्म हमने किए हैं, लेकिन जब हम प्रार्थनाएं करते हैं तो हमें "ग्रेस मार्क्स" मिलते हैं। जैसे एक विद्यार्थी को बॉर्डर लाइन पर पास होने के लिए 35 मार्क्स चाहिए, उसे 35 मार्क्स मिलेंगे तभी ही वह पास हो पाएगा। ऐसे शिक्षक के हाथ में उसकी आंसर शीट चली जाती है जो यह सोचता है इस बच्चे को 34 मार्क्स आये है तो वह कहीं से भी एडजस्ट करके उस बच्चे को 35 मार्क्स दे देगा और आगे सरका देगा। कई बार आपने देखा होगा कि जब आप मार्क्स को टेली कर रहे होते हैं तो कभी 33 आ रहा है तो कभी 34 आ रहा है लेकिन उस बच्चे को 35 मार्क्स देकर पास कर दिया गया है। प्रार्थनाएं यह कार्य करती है।
सेकंड थिंग, हमारे अच्छे कर्म होते हुए भी नकारात्मक कर्मों की क्वांटिटी इतनी ज्यादा होती है कि हमारे अच्छे कर्म उसके नीचे दब जाते हैं। गुड़ कर्मा की क्वांटिटी कम है तो वह नीचे हो जाते है और बेड कर्माज उस पर हावी हो जाते हैं। ऐसे में हम अच्छे कर्मों का सुख नहीं भोग पाते, सिर्फ दुख ही दुख भोग पाते हैं। ऐसे में जब आप दूसरों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं या खुद के लिए कर रहे हैं तो नकारात्मक कर्मों का वजन कम होता चला जाता है और आपके सकारात्मक कर्मों को ऊपर आने का मौका मिल जाता है।
राज दीदी ने आगे कहा, कई बार हमारे मन में यह भाव आता है कि हमने तो इतने अच्छे कर्म नहीं किये है जितना हम सुख भोग रहे हैं। हम अगर अपने जीवन में पीछे मुड़कर देखें तो इतने अच्छे कर्म हमारे खाते में नहीं है जितना हम सुख भोग रहे है। आपका यह ग्रेस मार्क्स चल रहा है, भगवान की कृपा चल रही है जिसके कारण यह सब हो रहा है। नारायण नारायण ।
मुख्य शब्द : सकारात्मक कर्म, नकारात्मक कर्म, सप्त सितारा जीवन।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||
The Summary of Divine Wednesday Satsang of 14th January 2025. The Satsang is Brought to you from the Treasure box of Raj Didi's Divine Satsang. This was a Question–Answer session.
Question : 1 Do we receive the result of every action we perform..?
Raj Didi began the session by explaining that - yes, every action gives a result. When we perform good deeds, we receive happiness, peace, good health, prosperity, growth, progress, success, love, respect, faith, care, and a fulfilling life in return. First, we must clearly understand what good deeds are. Any action done by us that brings happiness to others, contributes positively to someone else’s life (not just our own), is considered a good deed. In return for such deeds, we receive peace, happiness, health, prosperity, joy, enthusiasm, and inner fulfillment. Then, what are negative or wrong deeds..?
Any action done through our thoughts, behavior, speech, attitude, or character that causes pain to others, hurts them emotionally, or makes them suffer—these are called negative or wrong actions. Since childhood, we were taught in the language of paap and punya (sin and virtue). If you do this, it is a sin; if you do that, it is a virtue. Good deeds bring happiness, peace, health, and prosperity. Wrong deeds—those that hurt others—bring sorrow, poverty, unrest, illness, grief, and downfall into one’s life.
Question 2 : If we must experience the results of all our actions, then how do prayers work?
Raj Didi explained that we must experience the consequences of our negative actions, because we ourselves performed them. However, prayers give us “grace marks.”
She gave an example of a student: To pass, a student needs 35 marks. If the student gets 34 marks, a compassionate teacher may adjust somewhere and give one extra mark, allowing the student to pass. Many times, while totaling marks, the result may show 33 or 34, yet the student is finally given 35 and passed. This is exactly what prayers do—they give grace marks.
Secondly, even though we have good deeds, sometimes the quantity of negative karma is so high that it suppresses our good karma. When good karma is less in quantity, it stays buried, and bad karma dominates. In such situations, we are unable to enjoy the fruits of good deeds and experience only suffering. When we pray for ourselves or for others, the weight of negative karma gradually reduces, allowing our positive karma to rise and give results.
Raj Didi further said that many people feel, “I have not done so many good deeds, yet I am enjoying so much happiness in my life". If we look back honestly, we may feel that we haven’t accumulated enough good karma to deserve the happiness we are experiencing.
This is because grace marks are working—God’s grace is active in our lives, and because of that, we receive these blessings.
Key Words: Negative Deeds, Positive deeds, Seven-Star Life
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Comments