SESSION: 24th December, 2025 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Dec 24, 2025
- 8 min read

|| नारायण नारायण ||
24th December 2025 बुधवार सत्संग का सारांश | सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि यदि मेरे मन में कोई विचार आया है तो इट इज इक्विवेलेंट टू मेरे जन्म कुंडली में लिखा होना। यह निश्चित है कि मेरी सी ए की डिग्री, मेरा विजिटिंग कार्ड गोल्डन ट्रे में रेडी है, मेहनत करना है और जाकर लेकर आना है। इस बात पर हमें कैसे फोकस करना है इसके बारे में दीदी ने विस्तार से बताया।
आंखें बंद कर लीजिए और यह कल्पना कीजिए कि आज आपका सी ए का रिजल्ट डिक्लेयर होने वाला है। 11:00 बजे का समय है और 11 बज चुके हैं। आपने अपना लैपटॉप ओपन किया, जरूरी जानकारी उसमें फीड की, अपना रोल नंबर उसमें फीड किया और सामने स्क्रीन पर आपका फैंटास्टिक रिजल्ट दिखाई दे रहा है कि आप पास हो गए हैं, क्लियर हो गए हैं। ज्यों ही आपने आपका रिजल्ट देखा आप उछल पड़े "यूरेका.!" आपकी आवाज सुनकर आपकी मां दौड़ी दौड़ी आई, पिताजी भागे भागे आए, परिवार के सदस्य आए। आप उछल रहे हैं - मैं पास हो गया, मैं पास हो गया। मां का हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद करना, पिताजी का फोन हाथ में लेकर सभी परिवार के सदस्यों को समाचार देना, पूरा उत्साह भरा वातावरण। आप भी बेहद एक्साइटेड है। अब आप अपना नतीजा जान चुके हैं तो आप इसमें लगे हैं कि मेरे उस मित्र का क्या नतीजा है, उसका क्या है, उसका क्या है, उसको कितना मिला, पास हुआ कि नहीं। आप उसमें व्यस्त हो गए हैं। इस पूरी पिच्चर को आपको कम से कम 60 सेकंड तक देखना है। मुस्कुराते हुए, गहरी सांस लेकर आंखें खोल लिजिए।
राज दीदी ने आगे कहा, शास्त्रों में इस बात को बहुत अधिक महत्व दिया गया है, अंडरलाइन किया गया है, बारंबार इस पर फोकस किया गया है। आप यह नियम बना लीजिए कि दिन में कितनी बार आपको यह सीन देखना है। सुबह आपकी नींद खुली, बिस्तर से उठने के पहले ही अभी जो सीन आपने देखा उस सीन पर आपको फोकस करना है और यही सीन आपको कम से कम 1 मिनट तक देखना है। ब्रेकफास्ट के पहले, लंच के पहले, पढ़ने के पहले और रात को आप जब बिस्तर पर सोने जाते हैं तब इस सीन को फिर से विजुलाइज कर लीजिए। इससे आपके भीतर पॉजिटिविटी का निर्माण होगा और आपका कॉन्सन्ट्रेशन पावर बढ़ेगा, आपका पढ़ने में इंटरेस्ट जगेगा। जब भी आप पढ़ने बैठते हैं, दो-तीन चीजें आपको खास ध्यान रखनी है ताकि आप आपके रिजल्ट के साथ पूरे पैकेज को आकर्षित कर सके।
राज दीदी ने आगे कहा, हम शास्त्रों की बात आप तक पहुंचा रहे हैं। तीन बार आपको गहरी सांस लेनी है, जो सीन आपने विजुलाइज किया उसके बाद आपको पुस्तक खोल के पढ़ने बैठना है। जो चैप्टर निकल रहे हैं, जो बुक खोल रहे हैं उसके बाबत पहले ही कह दीजिए कि यह बहुत आसान है, बहुत इंटरेस्टिंग है, मैं जो पढ़ने जा रहा हूं मुझे बेहद आसानी से याद होता जा रहा है और आगे भी मुझे याद रहेगा। बार-बार एफर्मेशंस देने हैं। नारायण शास्त्र कहता है कि जो आप सोचते हैं, बारंबार जो आप कहते हैं वही आप बनते जाते हैं, वही चीज आपके सामने प्रकट होने लगती है। पढ़ाई के दौरान जो जो प्रश्नों का उत्तर आपको लगता है कि मुझे बाय हार्ट हो गया है, उस प्रश्न को देखकर जरूर उससे कहिए कि मुझे पता है कि तू क्यों मुझे बाय हार्ट हुआ, क्योंकि फाइनल एग्जाम में आने वाला है, यह निश्चित है। कंटिन्यू यह मैसेज कन्वे कीजिए कि क्यों मुझे याद हुआ, यह मुझे इतने अच्छे से याद आ रहा है क्योंकि यह फाइनल एग्जाम्स में आने वाला है। आप जितना उसे मैसेज देंगे, फाइनल एग्जामिनेशन में आपको वह सामने मिल जाएगा। यह मैसेज कन्वे करना है कि वहां से मैं यहां पहुंच गया।
राज दीदी ने आगे कहा कि आपके भीतर जितनी अधिक पॉजिटिविटी होगी आप उतना अधिक आगे बढ़ेंगे। उसके लिए आपको एक काम और करना होगा कि अपने आप को यह एहसास दिलाएं कि मैं एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं, वि.आई.पी पर्सन हूं, जिसे ईश्वर ने किसी खास मकसद से इस पृथ्वी पर भेजा है। पूरी पॉजिटिविटी के साथ अपने आप को कहे कि मैं एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं, जिसे ईश्वर ने किसी खास मकसद से इस पृथ्वी पर भेजा है ताकि आपकी पॉजिटिविटी और बढ़े। जितनी पॉजिटिविटी बढ़ेगी, उतना ही आपका पावर बढ़ेगा और वह शक्तियां उतना ही आपके साथ कार्य करती रहेगी।
राज दीदी ने आगे कहा, एक अंतिम बिंदु है, इसे आप नोट कर लीजिए। यह आपकी लाइफ में मिरेकल उत्पन्न करता है, चमत्कार लाता है। इस क्षण से मैं हर दिखाई देने वाली और संपर्क में आने वाली वस्तु, घटनाएं, व्यक्ति इनके बारे में जानबूझकर अच्छा ही सोचूंगा, अच्छा ही बोलूंगा और आशावादी रवैया ही अपनाऊंगा।
राज दीदी ने आगे कहा, आपके सामने भोजन आया, दाल में स्वाद नहीं है पर आपने नियम लिया है कि आज मुझे जानबूझकर अच्छा ही बोलना है। दाल ठीक है, टेस्टी है, ऐसा ही बोलना है। दही है, सब्जी है, चटनी है, दाल भी बढ़िया है। ऐसा करने से आपकी पॉजिटिविटी इंटैक्ट रहेगी। कोई और पॉइंट छूटे तो चलेगा लेकिन आपको इस पर फोकस करना जरूरी है कि कोई घटना आपके विपरीत घटी, इसमें भी कुछ बढ़िया ही होने वाला है, भगवान कुछ अच्छा ही करने वाले हैं। कोई व्यक्ति सामने से आ रहा है, आपका वह मित्र आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं है, वह ऐसा है, वैसा है यह नहीं बोलना है। उसकी जो खासियत है उसके बारे में बोलो कि यह बहुत पार्टिकुलर है, रेगुलर जिम जाता है, जल्दी उठता है, या उसके बाल अच्छे हैं, या कपड़े पहनने का तरीका अच्छा है, कुछ तो अच्छाई उसमें होगी ही। आपको बस उसी अच्छाई पर फोकस करना है ताकि आप पॉजिटिविटी से लबालब रहे और आपके भीतर कंसंट्रेशन पावर इंटैक्ट रहे।
मुख्य शब्द : फोकस, एकाग्रता, और प्रकटीकरण
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई
.
.
.
.
.
.
.
|| Narayan Narayan ||
The Wednesday's Satsang Summary of 24th December 2025. This satsang is brought to you from the Divine Treasury of Raj Didi’s satsangs.
Raj Didi began the session by saying that if a thought arises in my mind, it is equivalent to it being written in my birth chart. It is certain that my CA degree and my visiting card are already ready on a golden tray; the only thing left is to put in the effort, go, and collect it.
Didi explained in detail how we should focus on this truth.
Close your eyes and imagine that today your CA result is going to be declared. It is at 11:00 a.m., and the clock has just struck eleven. You open your laptop, enter the required details, type in your roll number, and on the screen appears your fantastic result — you have passed, you have cleared it. The moment you see your result, you jump up and shout, “Eureka.!” Hearing your voice, your mother runs in, your father rushes in, and other family members gather around. You are jumping with joy, saying, “I have passed, I have passed.!” Your mother folds her hands and Thank God, your father picks up the phone to share the news with relatives, and the whole atmosphere is filled with excitement. You yourself are extremely thrilled. Now that you know your own result, you start checking the results of your friends — how much they scored, whether they passed or not. You get busy with this. You have to visualize this entire scene for at least 60 seconds. Then, with a smile, take a deep breath and gently open your eyes.
Raj Didi further said that the scriptures give immense importance to this practice — they underline it repeatedly and emphasize it again and again. Make it a rule for yourself : decide how many times a day you will see this scene. As soon as you wake up in the morning, even before getting out of bed, focus on this scene you just visualized, and see it for at least one minute. Visualize it before breakfast, before lunch, before studying, and again at night when you go to bed. This will build positivity within you, increase your concentration power, and create interest in your studies. Whenever you sit down to study, you must pay special attention to these two or three things, so that along with your result, you attract the entire success package.
Raj Didi further explained, conveying the wisdom of the scriptures, that after visualizing the scene, you should take three deep breaths and then open your book to study. Before starting the chapter or opening the book, say to yourself in advance : “This is very easy, very interesting. Whatever I am going to study is getting memorized very easily, and it will remain with me in the future as well.” Keep giving affirmations repeatedly. Narayan Shastra says that what you think and what you say again and again, that is what you gradually become, and that things get manifested before you.
During your studies, when you feel that you have memorized certain answers by heart, look at those questions and tell them, “I am certain as I have memorized all answers so well —which are definitely going to come in the final exam.” Keep conveying this message continuously : I remember this so well because it is going to come in the final examination. The more you send this message, the more you will encounter it in the final exam. You have to convey the message that you have already reached there from here.
Raj Didi further said that the more positivity you have within, the further ahead you will move. For this, you must do one more thing — make yourself feel that you are an important person, a VIP. Tell yourself with complete positivity that you are an important person, whom God has sent to this Earth with a special purpose. This will further increase your positivity. The more your positivity increases, the more your power will grow, and those divine energies will continue to work in your favor.
Raj Didi then shared a final point and asked everyone to note it down, as it can create miracles in life. From this moment onwards, for every object, event, and person you see or come into contact with, consciously think positively, speak positively, and adopt an optimistic attitude.
She explained with examples : Suppose food is served to you and the dal doesn’t taste good, but you have 'taken a vow - to consciously speak positively today.' So you say, “The dal is fine, it’s tasty.” There is curd, vegetables, chutney — everything is good, and the dal is good too. This keeps your positivity intact. Even if you miss other points, it is essential to focus on this : if something happens against your expectations, believe that something good is still going to come out of it, and that God is going to do something beneficial.
If someone comes in front of you — a friend you don’t like at all — you should not speak negatively about them. Instead, find at least one good quality : maybe they are very particular, go to the gym regularly, wake up early, have nice hair, or dress well. There will be something good in them. You just have to focus on that goodness, so that you remain filled with positivity and your concentration power stays intact.
Key Words : Focus, Concentration, Manifestation
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Comments