top of page

SESSION: 10th December, 2025 {SATSANG}

NRSP's Raj Didi's thought for the day
Raj Didi's thought for the day

|| नारायण नारायण ||

         

10th December 2025 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा, अधिकांश लोग जानते हैं कि एनआरएसपी का मीशन है कि हर एक व्यक्ति 7 स्टार लाइव जिए। एनआरएसपी में 7 स्टार लाइफ किसे कहते हैं..??  ऐसा जीवन जो सहज हो, सरल हो, सुंदर हो, स्वस्थ हो, सफल हो, संपन्न हो और सार्थक भी हो। इन चीजों में यह भी आता है कि आप तन से स्वस्थ हो, मन से स्वस्थ हो, धन से स्वस्थ हो और अपने आपसी संबंधों से भी स्वस्थ हो। आपका घर सुख, शांति, समृद्धि से भरा हो और आपका जीवन उन्नति, प्रगति, सफलता से भरा हो। हर एक व्यक्ति बरकत-बढ़ोतरी और प्रचुरता भरा जीवन जिए ऐसी एनआरएसपी की कामना भी है, चाहना भी है और मिशन भी है। इसी के अंतर्गत सत्संग आयोजित किए जाते हैं जिसमें आपको कुछ रास्ते और उपाय बताए जाते हैं, जिन पर चलकर आप इन चीजों को सरलता से पा सके।

        

राज दीदी ने आगे कहा, हमें हमारे भीतर कुछ और चीजें भी चाहिए। हमें हमारे भीतर आत्मविश्वास, विल पावर, साहस, प्रेजेंस औफ माइंड और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी चाहिए।

        

राज दीदी ने आगे कहा कि श्रीमती लक्ष्मी लिखती है, हम में से कई सारे लोग ऐसे हैं जो नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। नियम के पक्के हैं कि एक घंटा एक्सरसाइज करना है तो करना ही है। रेग्युलर एक्सरसाइज करने के बावजूद भी किसी-किसी दिन उनके मन में यह भाव आता है कि आज एक्सरसाइज करने का मन नहीं है, आज नहीं करते हैं। लक्ष्मी कहती है कि यह हमारे मन के कमजोर क्षण होते हैं। मन की अवस्था ऐसी है कि प्रतिपल:प्रतिक्षण, दिन:प्रतिदिन बदलते ही रहता है। यदि इस मन को हम एक सही दिशा दे देवे तो यही मन हमें जीवन के कमजोर क्षणों में मजबूती प्रदान करता है। श्रीमती लक्ष्मी एग्जांपल देते हुए कहती है कि महान अमेरिकन चैंपियन बॉक्सर मोहम्मद अली लिखते हैं कि ट्रेनिंग का हर एक पल मुझे नापसंद था लेकिन मैं मेरे मन से कहता था कि अभी मेहनत कर लो और आजीवन चैंपियन बने रहो। मोहम्मद अली आगे लिखते हैं कि कई बार ट्रेनिंग कंटीन्यू रखना मेरे लिए बहुत मुश्किल होता था, लगता था कि ट्रेनिंग छोड़कर भाग जाऊं लेकिन अपने विल पावर को जमा करके मैं अपने मन से कहत था कि अभी मेहनत कर लो और आजीवन चैंपियन बने रहो।

        

श्रीमती लक्ष्मी आगे लिखती है कि हम सभी के भीतर दो तरह के दिमाग चलाते हैं। एक वह जो हमें कमजोरी प्रदान करता है और एक वह जो हमें मजबूती प्रदान करता है। एक हमें रोकता है और एक हमें पुश करता है। रोकने वाला दिमाग हमें कहता है कि एक दिन एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पुश करने वाला दिमाग हमें कहता है कि कैसे छोड़ोगे एक्सरसाइज, एक दिन भी भोजन छोड़ते हो क्या तो एक्सरसाइज भी नहीं छोड़ सकते।

      

श्रीमती लक्ष्मी लिखती है कि यदि हमें स्वस्थ रहना है तो हमें हमारे तन को ट्रेन करने के साथ-साथ हमारे मन को भी ट्रेन करना होगा। रेगुलर एक्सरसाइ न सिर्फ आपके तन को स्वस्थ रखेगी बल्कि मन को भी मजबूती प्रदान करेगी। रोकने वाला मन तो रोकेगा ही लेकिन यदि आपको स्वस्थ रहना है तो रोकने वाले मन को रोक देना होगा।

      

श्रीमती लक्ष्मी ने एक एग्जांपल देते हुए कहा, समझो आपका मन हुआ कि कल से एक्सरसाइज करते हैं, आपने अलार्म सेट कर दिया। अलार्म बजते ही आपने अलार्म बंद कर दिया और रजाई ओढ़ कर वापस सो गए। होना यह चाहिए था कि आप अलार्म सुनते ही झट से खड़े हो गए। जीवन में यदि कुछ पाना है तो कुछ चीजों को आपको छोड़ना होगा। एक्सरसाइज करनी है तो नींद को छोड़ना होगा, यदि ऊर्जा से भरपूर रहना चाहते हैं तो जंक फूड छोड़ना होगा, यदि स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने विल पावर से उस मन को रोकना होगा जो आपको एक्सरसाइज करने से रोकता है। जैसे मोहम्मद अली ने कहा ना कि मेरा भी प्रेक्टिस करने का मन नहीं करता था लेकिन अपने विल पावर से मैं अपने मन को कहता था कि आज मेहनत कर लो और आजीवन चैंपियन कहलाओ।

      

श्रीमती लक्ष्मी लिखती है, हम में से सबको यह अच्छे से पता है कि रेगुलर एक्सरसाइज के क्या-क्या बेनिफिट्स है और यह भी निश्चित है कि हम सब एक्सरसाइज करना भी चाहते हैं लेकिन दो एक्सक्यूज है -  एक तो टाइम नहीं मिल पाता, दूसरा यह कि मन तो बहुत करता है कि हम भी एक्सरसाइज करें लेकिन हमसे होती ही नहीं है। दूसरे काम याद आ जाते हैं और एक्सरसाइज छूट जाती है।

       

श्रीमती लक्ष्मी लिखती है कि आपको घंटो एक्सरसाइज करने के लिए नहीं कहा जा रहा है, केवल 10 मिनट जो कि आपके व्यस्त जीवन में से आसानी से निकाले जा सकते हैं, सिर्फ व्हाट्सएप देखना छोड़ दीजिए। सिर्फ व्हाट्सएप देखना छोड़ते ही आपको आपके जीवन में एबंडेंस मैं समय मिलेगा। एक टीवी सीरियल मिस करोगे ना तो आराम से समय मिल जाएगा। 5 मिनट से एक्सरसाइज करना शुरू कीजिए, जैसे-जैसे आपको अच्छा लगेगा वैसे-वैसे एक्सरसाइज का टाइम बढ़ता चला जाएगा।

          

राज दीदी ने सत्संग की पूर्णाहुति करते हुए कहा, ध्यान रखिए कि जैसे ही आपकी एक्सरसाइज बढ़ेगी वैसे ही आपके भीतर आत्मविश्वास, विल पावर, साहस, प्रेजेंस औफ माइंड और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती चली जाएगी।


मुख्य शब्द : कसरत,  अनुशासन, मनोबल, विश्वास।


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

.

.

.

.

.

.

.

.

.

NRSP's Raj Didi's thought for the day
Raj Didi's thought for the day

|| Narayana Narayana ||

The Summary of Divine Wednesday Satsang of 10th December 2025. The summary is  brought to you from Raj Didi’s Divine treasure of spiritual teachings.

       

Raj Didi began the session by saying that most people know the mission of NRSP — that every individual should live a 7-Star Life. What is a 7-Star Life in NRSP? A life that is easy, simple, beautiful, healthy, successful, prosperous, and meaningful. This also includes being healthy in body, mind, wealth, and relationships. Your home should be filled with peace, happiness, and prosperity. Your life should be filled with progress, growth, and success.

NRSP wishes, desires, and works for every person to live a life filled with abundance and blessings.


The Satsang are organized to show you the paths and practices that help you achieve all these things easily.

        

Raj Didi further added that we also need certain inner qualities self-confidence, willpower, courage, presence of mind, and the ability to take the right decision at the right time.

       

Raj Didi further shared what Mrs. Lakshmi has written : Many people are regular with their exercise. They are disciplined and make sure to complete a full hour. But even such people sometimes feel, “Today I do not feel like exercising.” These, she says, are the weak moments of the mind. The mind keeps changing every moment, every day. But if we guide the mind in the right direction, the same mind supports us during the weak phases of life. 

Mrs. Laxmi she shared the example of the great American boxing champion Muhammad Ali.

He wrote, “I disliked every moment of training, but I kept telling my mind : Work hard now and live the rest of your life as a champion.”


He said that many times he felt like quitting, but he gathered his willpower and pushed himself. Mrs. Lakshmi explained : Within each one of us, two minds operate — One that makes us weak, and one that makes us strong. One that stops us, and one that pushes us.

The “stopping mind” says : “Skipping exercise for one day does not matter.” The “pushing mind” says : “You never skip a day of food, then how can you skip exercise?” If we want to stay healthy, we must train our mind just as we train our body.


Regular exercise does not only strengthen the body — it also strengthens the mind.

The mind that stops you will always be there, but if you want to stay healthy, you must stop that mind with your willpower. She gave an example : You decide to start exercise the next day and set an alarm. When the alarm rings, you turn it off and sleep again. What should happen is : as soon as the alarm rings, you get up. If you want to achieve something in life, you must give up certain things — To Exercise, you must give up extra sleep. To stay Energetic, you must give up junk food. To stay healthy, you must stop the mind that tries to stop you — just like Muhammad Ali did.

         

Mrs. Lakshmi further added that all of us know the benefits of regular Exercise, and we all want to do it. Still, two excuses always come : 1. “I do not get time.” 2. “I want to do it, but I just cannot manage — other work comes up.” She said you are not required to exercise for hours. Just 10 minutes — which easily fit into your busy life. Stop checking WhatsApp unnecessarily, and you will suddenly find plenty of time. Miss one TV serial and you will have more time. Start with just 5 minutes, and slowly the duration will increase as you feel better.

       

Raj Didi concluded the Satsang saying : As your Exercise increases, so will your self-confidence, willpower, courage, presence of mind, and your ability to take the right decision at the right time.


Key Words : Exercise, Discipline, Will Power, Confidence 


Narayan Dhanyawad🙏

Raj Didi Dhanyawad🙏

Regards

Mona Rauka 🙏





Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page