top of page

SESSION: 01st January, 2026 {SATSANG}

NRSP's Raj Didi wishing everyone a happy new year
Narayan Narayan and Happy New Year

|| नारायण नारायण ||

         

31st December 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।


राज दीदी ने इस सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि हम सभी ने ही तो वादा किया है कि हम सही राह पर ही चलेंगे। धीरे-धीरे इसका असर ऐसा होगा कि आपके संपर्क में यानी की आपकी ओरा में आने वाला हर एक व्यक्ति सुधरता चला जाएगा। आप तो सही राह पर रहेंगे ही रहेंगे, साथ ही आपकी वाइब्रेशंस इतनी स्ट्रांग रहेंगी कि जो भी आपके संपर्क में आएगा वह सामने वाला व्यक्ति भी आप जैसा बनता चला जाएगा। 

           

राज दीदी ने आगे कहा कि 1 जनवरी तक हम  सुबह के सत्र में और दोपहर के सत्र में नारायण से रोज यही प्रार्थना करेंगे कि हमें इतनी शक्ति दे, इतना सामर्थ्य दे कि जो कमिटमेंट हम करने जा रहे हैं उसे हम १०० परसेंट निभा सके। कई बार हमारे पास समय नहीं होता है तो हम सत्र थोड़ी सी देर के लिए ही जॉइन कर पाते है, क्योंकि सब की अपनी-अपनी प्राथमिकताएं रहती है। आप सभी सुबह के सत्र में जुड़े, जैसे ही प्रार्थनाओं के लिए माला होगी उसके बाद हम सिंबल को एनर्जिस करने के लिए माला करेंगे ताकि सिंबल हमारे भीतर अच्छी तरह से रच-बस जाए। हमें हमारा कमिटमेंट याद दिलाता रहे और साथ ही साथ हमें शक्ति और सामर्थ्य दे। 4:30 के सत्र में एक माला शुरुआत में होगी और एक माला पूर्णाहुति के वक्त होगी ताकि जो लोग सत्र में देरी से भी जुड़े तो उन्हें भी उसका आशीर्वाद मिल जाए। वैसे ही हम 11:00 बजे के सत्र में भी मालाएं करेंगे ताकि समय आपको ध्यान रहे और यदि किसी कारणवश आप पूरा समय ज्वाइन नहीं कर पाते हैं तो इन समयों पर आप सत्र में जुड़ पाए। इस माला का आशीर्वाद आप एक जगह बैठ कर लेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। चलते फिरते इस माला में शामिल ना होए। हम कहते हैं कि सुबह के सत्र में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े क्योंकि उस वक्त हजारों की संख्या में लोग जुड़े रहते हैं और उस वक्त यह अट्यूनमेंट ज्यादा असरदार होता है। आप अगर सुबह के सत्र में ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं तो हमारा जो रिपीट टेलीकास्ट होता है वह अटेंड करते हैं तो भी आप उस सिंबल के लिए एलिजिबल है। उस सिंबल को लेने के लिए, सिंबल इस्तेमाल करने के लिए चारों सत्रों में से कोई भी एक सत्र को अटेंड करना कंपलसरी है - दो लाइव टेलीकास्ट है, दो रिपीट टेलीकास्ट है। यह वादा आपका अपने आप से रहेगा कि 21 दिन तक लगातार अटेंड करना जरूरी है। टाइम मिस हो गया तो कभी भी बैठ जाए ऐसा मत कीजिएगा क्योंकि यह कमिटमेंट आपका अपने आप से है। जितना आप अपना कमिटमैंट निभाते चले जाएंगे, उतना ही  आपका विल पावर और कॉन्फिडेंस  बढ़ता चला जाएगा। 


मुख्य शब्द : कमिटमेंट, विल पावर, कॉन्फिडेंस


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||


The Summary of Divine Wednesday Satsang of 31st December 2026 (Brought to you from Raj Didi’s divine Treasure of satsangs)

         

Raj Didi began the session by saying that all of us have made a promise to ourselves that we will walk only on the right path. Gradually, its effect—its impact or result—is such that every person who comes into your contact, meaning into your Aura, also starts improving. You yourself remain on the right path, and your vibrations become so strong that anyone who comes in contact with you also starts becoming like you.

            

Raj Didi further said that until 1st January, in both the morning and afternoon sessions, we will pray daily to Narayan to give us enough strength and capability so that we can fulfill, one hundred percent, the commitments we are about to make. Many times, due to lack of time, we are able to join the session only for a short while, as everyone has their own priorities. All of you should join the morning session. As soon as the prayer mala is completed, we will do a mala to energize the symbol so that the symbol gets deeply absorbed within us. It will keep reminding us of our commitment and will also give us strength and capability. In the 4:30 AM session, one mala will be done at the beginning and one during the concluding offering (purnahuti), so that even those who join late can receive its blessings. Similarly, in the 11 AM session also, mala will be done, so that if for any reason you are unable to join the full session, you can at least connect during these times. It is better to receive the blessings of the mala by sitting at one place. Do not participate in the mala while walking or moving around. We emphasize that maximum people should join the morning session, because thousands of people are connected at that time, and the Attunement is much more powerful then. If you are unable to join the morning session, you can attend the repeat telecast, and you will still be eligible to receive the symbol.

To use the symbol, attending any one of the four sessions is compulsory—two are live telecasts and two are repeat telecasts. This is a promise you make to yourself that you must attend continuously for 21 days. If you miss the time, do not sit at any random time. This commitment is to yourself. The more sincerely you keep fulfilling your commitments, the more your willpower and confidence keep increasing.


Key Words : Commitment, Will Power, Confidence


Narayan Dhanyawad

Raj Didi Dhanyawad

Regards

Mona Rauka 🙏




Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page