SESSION: 21st January, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Jan 21
- 4 min read

|| नारायण नारायण ||
21st January 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि जब आप क्रोध या हर्ट की अवस्था में होते हैं तब आपका पूरा शरीर वाइब्रेट होता है। आप अपनी बात बहुत तेजी से और बहुत जोर से बोलते हैं। आपके मस्तिष्क में बहुत तेजी होती है जो आपकी वाणी से लगातार चलती रहती है। उस वक्त न सिर्फ आपकी वाणी बोलती है बल्कि आपके शरीर का हर अंग बोलता है। आप इतनी तेजी से अपने शब्द ब्रह्मांड में फेंकते हैं। आप कल्पना कीजिए कि आपके हाथ में गेंद है और आपने उस गेंद को आपके सामने की दीवार पर बहुत तेजी से फेंका, जिस तेजी से आपने उसे फेंका, उस तेजी से ही वह आपके पास लौट कर आती है। ब्रह्मांड कहता है, कन्फेशन के माध्यम से मैं बारंबार संदेश भेजता हूं कि अपने आप को सुधार लो और संवार लो। अक्सर हम बहुत सरलता से कह देते हैं कि हम इंसान हैं, हम भगवान थोड़ी ना है जो हमें क्रोध नहीं आएगा। क्रोध भी आएगा और आहत भी होंगे। ऐसे कर्म कर रखे हैं तो यह चीजें जीवन में आनी ही है। एसी अवस्था में क्या करना है आपको? क्योंकि उस वक्त आपकी एनर्जी लेवल 100% होती है। उस वक्त आपकी आवाज बहुत तेज होती है। नॉर्मल अवस्था में आप कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन आप उतनी तेजी से आवाज नहीं निकाल सकते। क्रोध की अवस्था में आपकी वाणी का वॉल्यूम जितना तेज होता है, उतना साधारण अवस्था में नहीं हो सकता। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त आपका एनर्जी लेवल कितनी ऊंचाई पर होता है, तो क्यों ना इस फोर्स का सदुपयोग किया जाए!! क्रोध और हर्ट की अवस्था में सबसे अधिक तेजी होती है। इस ऊर्जा का सदुपयोग कीजिए, बजाएं कुछ और शब्दों को मुख से उच्चारित करने के, जिसके लिए बाद में हमें पश्चाताप करना पड़े या भोगना पड़े। उस क्रोध की अवस्था में अपनी विश जोर-जोर से बोल दीजिए, यदि आपसे कंट्रोल नहीं हो पा रहा है तो। आपके मस्तिष्क का फोर्स आपके मुख से बाहर निकलना चाहता है। तो बजाए नकारात्मक बोलने के, आपको यह बोलना है कि है नारायण आपका धन्यवाद है, आपके आशीर्वाद से हमारे पास प्रचुर मात्रा में धन है, प्रचुर मात्रा में धन है, प्रचुर मात्रा में धन है, जिसका हम सदुपयोग करते हैं, या हमारे आपसी संबंध प्रेम और विश्वास से परिपूर्ण है, परिपूर्ण है, परिपूर्ण है, या आज का दिन हमारे जीवन का सर्वोत्तम दिन है, जैकपोट और गुड न्यूज़ से भरा हुआ है, जैकपोट और गुड न्यूज़ से भरा हुआ है, जैकपोट और गुड न्यूज़ से भरा हुआ है।
राज दीदी ने आगे कहा, आप आहत होते हैं कि बिना मेरी किसी गलती के क्यों मुझ पर दोषारोपण किया जा रहा है। ऐसे में आप सामने वाले व्यक्ति को माफ कर दीजिए और एकांत में बैठकर जो भी चीजें आपको जीवन में चाहिए उसका स्मरण और विजुलाइजेशन कीजिए। क्रोध और आहत की अवस्था में जो ऊर्जा आपके भीतर आई उसे आप सही डायरेक्शन दीजिए और उसके बाद जो आपने यह लॉजिक लगाया था कि मेरा तो इस बाबत कोई दोष ही नहीं है फिर भी मुझे क्यों दोष दिया जा रहा है, इस लॉजिक को मैजिक में कन्वर्ट कर दीजिए, इस नारायण प्रार्थना को अपने साथ रखें।एफर्मेशंस लिखना शुरू कर दीजिए या बोलना शुरू कर दीजिए ताकि उस ऊर्जा को सही डायरेक्शन मिले और लॉजिक मैजिक में बदल जाए।
नारायण नारायण!! धन्यवाद!! धन्यवाद!! धन्यवाद!!
मुख्य शब्द : गुस्सा, चमत्कार, अनुग्रह, माफ करना।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||
The Summary of Divine Wednesday Satsang 21st January 2026. The Satsang is Brought to you from the Treasure Box of Raj Didi's Divine Satsang.
Raj Didi began the session by explaining that when a person is in a state of anger or hurt, the entire body vibrates with very high energy. During this time, a person speaks very fast and very loudly, because the mind is extremely active and that intense energy flows continuously through speech. In that moment, not only the voice but every part of the body is communicating energy to the Universe. She gave an example : when you throw a ball forcefully at a wall, it returns to you with the same force. Similarly, the words spoken with intense emotion return to us with the same intensity. Through such experiences, the Universe repeatedly sends us a message to correct and refine ourselves. Often people justify anger by saying, “We are human, not God; anger is natural.” Raj Didi acknowledged that anger and hurt do arise due to past karmas, but emphasized that the real question is what we should do in that moment. At that time, our energy level is at its peak—almost 100%. The volume and force of our voice in anger is far greater than in a normal state, which shows how powerful that energy is. Instead of wasting this powerful energy on negative words that later cause regret and suffering, Raj Didi advised using it constructively. If you feel unable to control yourself, loudly express positive affirmations instead of negativity. Since the mind’s force wants to come out through speech, direct it consciously. She suggested affirmations such as : “Narayan, thank you. By your blessings, we have Abundant Wealth, which we use wisely.” “Our relationships are filled with love and trust.” “Today is the best day of our life, full of jackpots and good news.”
Further, Raj Didi said that when you feel hurt—especially when blamed without fault—you should forgive the other person. Then, sit in solitude and visualize and remember whatever you truly desire in life. The intense energy that arises from anger or hurt should be given the right direction. By practicing forgiveness, affirmations, and visualization, the logic of pain and injustice can be transformed into magic. Writing or speaking affirmations helps channel this energy positively, allowing life to shift from struggle to grace.
Key words : Anger, Magic, Grace, Forgiveness.
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Comments