SESSION: 11th February, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Feb 11
- 7 min read

|| नारायण नारायण ||
11th February 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि एक गिलास में हमें थोड़ा सा जल लेना है और इस जल को हम एनर्जाइज़ करेंगे। सभी एकदम कंफर्टेबल पोजीशन पर बैठ जाए और मेरे साथ दोहराते जाइए ताकि सभी की पॉजिटिव वाइब्रेशंस इस जल के भीतर समाहित हो जाए, इस प्रक्रिया के बाद में हमें इस जल को ग्रहण करना है। सभी की आंखें बंद, बैक सीधी और चेहरे पर मीठी मधुर मुस्कान। हम सभी नारायण के सानिध्य में नारायण भवन के कक्ष में बैठे हुए हैं। धीमी धीमी सांस भीतर और धीमी धीमी सांस बाहर, हमारा ध्यान आती-जाती सांसों पर। हम कृपाशाली है, हम भाग्यशाली है, हम पर नारायण की असीम कृपा है, असीम कृपा है, असीम कृपा है। इस प्रार्थना कक्ष में विचरण करता हुआ अमृत कलश, शांति कलश, हमारे आवाहन पर यह शांति कलश हमारे क्रॉउन चक्र पर आकर अवस्थित हो गया है। शांति की दिव्य एनर्जी से भरा हुआ, दिव्य ऊर्जा से भरा हुआ कलश हमारे क्रॉउन चक्र पर अवस्थित है। इस कलश में निहित ऊर्जा हमारे अन्य चक्रो में प्रवाहित हो रही है। क्रॉउन चक्र से थर्ड आई चक्र पर, थर्ड आई चक्र से थ्रोट चक्र पर, थ्रोट से हार्ट चक्र पर, हार्ट से सोलार प्लेक्सस, सोलार प्लेक्सस से हारा चक्र पर और हारा चक्र से रूट चक्र पर। असीम शांति से भरी यह तरंगे शरीर के हर कोशिका में प्रवाहित हो रही है। सात बार हम इस मंत्र का उच्चारण करेंगे, ताकि वह शब्द उस जल में प्रवाहित हो जाए जिसे हम अभी ग्रहण करने वाले हैं। आप यदि ऐसे स्थान पर बैठे हैं जहां पर आप मुख से उच्चारित नहीं कर पाएंगे तो ऐसी स्थिति में आप मन ही मन उच्चारण कर सकते हैं।
१. हे नारायण आपके आशीर्वाद से हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है।
2. हे नारायण आपके आशीर्वाद से हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है।
3. नारायण आपके आशीर्वाद से हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है।
4. नारायण हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है।
5. नारायण हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है।
6. नारायण हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है।
7. नारायण आपके आशीर्वाद से हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है। आपका धन्यवाद है, आपका धन्यवाद।
यह मंत्र जाप करने के बाद राज दीदी ने सभी को जल एनर्जाइज करने के लिए एक बार राम-राम 21 का जाप करवाया।
राज दीदी ने आगे कहा कि हे नारायण आपके आशीर्वाद से हम खुश और संतुष्ट है, हम खुश और संतुष्ट है, हम खुश और संतुष्ट है। हमारे भीतर असीम शांति है, असीम शांति है, असीम शांति है। यह प्रार्थना के बाद राज दीदी ने राम राम 21 का जाप करवाया। अभी इस जल देवता में सारे मंत्र समाहित हो गए हैं, हमें इसे माथा टेक कर सत्र की पूर्णाहुति पर इस जल को ग्रहण करना है।
राज दीदी ने आगे कहा कि विज्ञान यह साबित कर चुका है कि हमारे शरीर में 70% जल है। हम जब नियमित साधना करेंगे, शांति कलश मेडिटेशन करने के बाद जल ग्रहण करेंगे तो हमारे भीतर 70 से 80 प्रतिशत जो जल है उसके भीतर यह Essence चला जाएगा और जल वैसे ही कन्वर्ट हो जाएगा जैसे आप चाहते हैं उसके बाद आप परिवर्तन महसूस करेंगे। कई बार लोग ऐसी शेयरिंग करते हैं कि हम तो शांत हो गए पर परिवार के दूसरे सदस्यों का स्वभाव ऐसा है, ऐसा है। आपके जीवन में निश्चित ही यह परिवर्तन आएगा और आप आगे फिर जरूर हमसे यह शेयर करिएगा। जब यह जल आपके भीतर चला जाएगा, आपके भीतर असीम शांति हो जाएगी, आप शांति के पावर हाउस हो जायेंगे। जैसे लाइटहाउस होता है, उसकी रोशनी से सब जगह प्रकाश फैलता है। आपके भीतर इतनी शांति होगी कि उस शांति की वाइब्रेशंस आपकी बॉडी से बाहर निकल के घर के वातावरण को पूरा बदल देगी। सामने वाला व्यक्ति जब भी आपके संपर्क में आएगा वह कितना भी अशांत क्यों ना हो आपकी वाइब्रेशंस इतनी तेज होगी कि उसे शांत कर देगी।
राज दीदी ने आगे कहा कि कई बार आपने देखा होगा कि हम बहुत शांति के साथ बैठे हुए हैं लेकिन सामने वाला व्यक्ति अशांति के साथ आया है तो हम भी थोड़े से अशांत हो जाते हैं क्योंकि उसका प्रभाव हम पर पड़ा। हमारी शांति की क्वांटिटी थोड़ी कम थी और उसकी अशांति की क्वांटिटी बहुत ज्यादा थी, उसकी अशांति की क्वांटिटी अधिक होने की वजह से आपकी शांति दब गई। नियमित साधना करने से आपके भीतर असीम शांति आ जाएगी ताकि उसकी अशांति हम पर असर ना करें। नियमित यह 40 दिन की साधना हम निरंतर करवाएंगे और आप धीरे-धीरे अपने भीतर परिवर्तन पाते चले जाएंगे। धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद। सत्र की पूर्णाहुति करते हुए राज दीदी ने कहा कि प्रकृति की भी कितनी सुंदर व्यवस्था है, प्रश्नों के माध्यम से अपने रहस्यो को खोलती चली जाती है।
मुख्य शब्द : शांति कलश मेडिटेशन, राम राम जाप, प्रार्थना, पॉजिटिव वाइब्रेशंस।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||
The Summary of 11th February 2026 – Divine Wednesday Satsang. This Satsang has been brought to you from the Divine Satsang Treasures of Raj Didi.
Raj Didi began the session by saying that we should take a small amount of water in a glass and energize it. Everyone should sit in a completely comfortable position and repeat the words along with her, so that the positive vibrations of everyone get absorbed into the water. After completing this process, we have to consume this water. Didi instructed everyone to close eyes, sit straight, with a gentle sweet smile on the face. Didi said We are all seated in the presence of Narayan, in Narayan Bhavan. Slowly inhale, slowly exhale—our attention is on the breath coming in and going out. We are blessed, we are fortunate, we are under Narayan’s infinite Grace—immense Grace, immense Grace, immense Grace. In this prayer room, a Divine nectar pot and a "Shanti kalash" are moving around, and upon our invocation, this Shanti kalash comes and settles on our crown chakra. Filled with Divine Energy and profound peace, this kalash is established on our crown chakra. The energy contained within this kalash flows into our other chakras. From the crown chakra to the third eye chakra, from the third eye chakra to the throat chakra, from the throat chakra to the heart chakra, from the heart chakra to the solar plexus, from the solar plexus to the hara chakra, and from the hara chakra to the root chakra. Waves filled with infinite peace are flowing through every cell of the body. We will chant this mantra seven times so that these words flow into the water which we are about to consume. If you are in a place where you cannot chant aloud, you may chant silently in your mind.
1. Hey Narayan, by Your blessings there is infinite peace within us— infinite peace, infinite peace.
2. Hey Narayan, by Your blessings there is infinite peace within us— infinite peace, infinite peace.
3. Narayan, by Your blessings there is infinite peace within us— infinite peace, infinite peace.
4. Narayan, there is infinite peace within us— infinite peace, infinite peace.
5. Narayan, there is infinite peace within us— infinite peace, infinite peace.
6. Narayan, there is infinite peace within us— infinite peace, infinite peace.
7. Hey Narayan, by Your blessings there is infinite peace within us— infinite peace, infinite peace. Thank You, Thank You.
After this mantra chanting, Raj Didi guided everyone to chant Ram-Ram 21 once to energize the water.
Raj Didi further said : “Hey Narayan, by Your blessings we are happy and content—happy and content, happy and content. There is infinite peace within us — infinite peace, infinite peace.” After this prayer, Raj Didi again conducted Ram-Ram chanting 21 times. Now all the mantras have been absorbed into this Divine water. We have to bow our head to it and consume this water at the conclusion of the session.
Raj Didi further explained that Science has proven that about 70% of our body is made up of water. When we practice this regularly and consume energized water after the Shanti kalash Meditation, the Essence of this practice will enter 70–80% of the water within our body. That water will transform accordingly, and you will begin to experience change.
Many people share that they themselves have become peaceful, but other family members still behave differently. Raj Didi assured that this transformation will certainly come into your life, and you should definitely share your experiences with us. When this water enters your system, infinite peace will arise within you, and you will become a powerhouse of peace.
Just like a lighthouse spreads light all around, the peace within you will radiate outward and transform the atmosphere of your home. Anyone who comes in contact with you—no matter how disturbed they are—will be calmed by the powerful vibrations of peace emanating from you.
Raj Didi further said that many times we notice that although we are sitting peacefully, when an agitated person comes before us, we too become slightly disturbed. This happens because their quantity of restlessness is greater and our quantity of peace is lesser, causing our peace to get suppressed. With regular practice, infinite peace will develop within you, so that, others’ restlessness no longer affects you. This continuous 40-day practice will be conducted regularly, and gradually you will begun to experience transformation within yourself. While concluding the session, Raj Didi said that nature has such a beautiful arrangement — it keeps revealing its secrets.
Key Words: Shanti Kalash Meditation, Prayer, Positive Vibrations.
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Comments