top of page

SESSION: 01st April, 2026 {SATSANG}

Raj didi
Narayan Narayan

|| नारायण नारायण ||

          

1st April 2026 बुधवार  सत्संग का  सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।

 

राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारे नारायण रेकी सत्संग परिवार का यह मिशन है कि हर व्यक्ति सप्त सितारा जीवन जिए। जो सहज, सरल, सुंदर, स्वस्थ, सफल, संपन्न और सार्थक है। इसके अंतर्गत यह आता है कि आप तन से स्वस्थ भी हो और सुंदर भी, फिट और फाइन भी और दिन प्रतिदिन आपके शरीर का स्टैमिना यानी की फुर्ती बढ़ती चली जाए। आपका मन आनंद और उत्साह से भरा हुआ हो। जी एस टी लगने के बाद भी आपके पास प्रचुर मात्रा में धन हो। हमारा घर सुख, शांति, समृद्धि से भरा हुआ हो और जीवन के हर क्षेत्र में हम सफल हो। हमें सफलता मिले  यानी कि हम प्रचुरता भरा, बरकत भरा, बढ़ोतरी भरा जीवन जिए। ऐसी NRSP की कामना और आप सभी की चाहना है। आपकी चाहना यदि यही है तो आपको "Yes" बोलना होगा।

        

राज दीदी ने आगे कहा कि जब हम तन और मन को मिलाते हैं तो यह हेल्थ के अंतर्गत आता है। आपका तन और मन यानी कि आपकी हेल्थ। बाकी सारी चीजें आपकी वेल्थ के अंतर्गत आती है। हमें अपनी हेल्थ और वेल्थ बहुत अधिक प्रिय है।

      

राज दीदी ने आगे कहा कि आप सत्संग में बैठे हैं या चाहे आप टीवी के माध्यम से सत्संग देख रहे हो और जब व्यास पीठ पर से कोई बात आप तक पहुंचती है और आप गर्दन हां या ना में हिलाते हैं। आप जिन बातों से सहमत है तो सोचिए शरीर का जो हिस्सा सत्संग के दौरान एक्टिवेट हुआ है आपका वह हिस्सा आजीवन स्वस्थ रहेगा। 

         

राज दीदी ने आगे कहा कि सत्संग के दौरान आपने ताली बजाई - जो जो अंग जुड़ा हुआ है फ्रोजन शोल्डर वगैरा वह सब आजीवन स्वस्थ रहेगा। चॉइस आपकी है। 

        

राज दीदी ने आगे कहा कि हेल्थ और वेल्थ हमें बहुत अधिक प्रिय है। वेल्थ के अंतर्गत सिर्फ धन संपत्ति आती है ऐसा नहीं है, हमारा परिवार भी वेल्थ के अंतर्गत आता है। ध्यान रखिए कि  हेल्थ और वेल्थ साथ-साथ चलते है। यदि एक अस्वस्थ है तो इसका असर दूसरे पर पड़ता ही पड़ता है। वेल्थ भी अस्वस्थ हो जाती है। वेल्थ अस्वस्थ है तो इसका डेफिनेटली असर हेल्थ पर पड़ता है। दोनों सगी बहनें हैं। एक बीमार तो दूसरी बीमार और एक स्वस्थ तो दूसरी स्वस्थ। साथ-साथ चलता है। NRSP का मीशन है कि हर एक व्यक्ति की हेल्थ और वेल्थ दोनों सही रहे। 


मुख्य शब्द : अच्छी सेहत,  संपत्ति, सत्संग, मधुर रिश्ते। 


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी 🙏🙏

मलाड, मुंबई

narayan narayan
narayan narayan

|| Narayan Narayan ||


The Satsang summary – 1st April 2026 (Wednesday). This Satsang is brought to you from the divine treasure of Raj Didi’s Narayan reiki Satsang.


Raj Didi began the session by saying that the mission of our Narayan Reiki Satsang family is that every person should live a “Seven-Star Life” — a life that is : Simple, Easy, Beautiful, Healthy, Successful, Prosperous, and Meaningful.


This includes : Being physically healthy, attractive, fit, and energetic, with increasing stamina every day. Having a mind filled with joy and enthusiasm. Living in financial abundance, even after expenses like GST. Having a home filled with happiness, peace, and prosperity. Achieving success in all spheres of life and living a life full of growth and blessings. This is the wish of NRSP, and if this is your desire too, you must say “Yes”.

       

Raj Didi further explained that when the body and mind come together, it is called health. Everything else comes under wealth. Both health and wealth are very dear to us.


Didi said that when you are sitting in Satsang—whether physically present or watching on TV—and you respond by nodding “yes” or “no” to what is being said, the parts of your body that become active during that moment will remain healthy for life.

       

Raj Didi said that when you clap during Satsang, all the body parts involved—like in conditions such as frozen shoulder—can become healthy for life. The choice is yours.

   

Raj Didi emphasized again that both Health and Wealth are equally important. Wealth does not only mean money or property; it also includes our family. Always remember : Health and Wealth go together. If one is affected, the other is also impacted. They are like two sisters—if one is unwell, the other also suffers; if one is healthy, the other flourishes. The mission of NRSP is that every person should have both good health and good wealth.


Key Words : Good Health, Wealth, Satsang, Harmonious Relationship. 


Narayan Dhanyawad

Raj Didi Dhanyawad

Regards 

Mona Rauka 🙏


Comments


  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page