SESSION: 18th March, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Mar 18
- 9 min read
|| नारायण नारायण ||
18th March 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
यह प्रश्न उत्तर सत्र है।
पहला प्रश्न : प्रार्थनाओं के नतीजे हमें जिस हिसाब से चाहिए होते हैं, कई बार यदि उस प्रकार से नहीं मिलते हैं तो मन डगमगाने लगता है। ऐसे में अपने विश्वास को बनाए रखने के लिए हमें कौन से मंत्र का उच्चारण करना चाहिए??
राज दीदी ने कहा कि यदि आप किसी मनचाहे नतीजे के लिए रेगुलरली प्रार्थना करते हैं तो यह इंडिकेशन है कि यदि वह आपसे प्रार्थना करवा रहा है तो निश्चित ही वह प्रार्थना सुनेगा, नहीं तो चाह कर भी हम नियमित रूप से प्रार्थना नहीं कर पाते हैं, कई लोग नियम लेते हैं लेकिन निभा नहीं पाते हैं। सबसे पहली चीज यह है कि आपको अपने आप को यह विश्वास दिलवाना होगा कि यदि मैं नियमित रूप से प्रार्थना कर रही हूं तो वह मेरी सुनेगा ही सुनेगा।
एक एनआरएसपी ने राज दीदी से पूछा कि दीदी कई बार मनचाहे परिणाम नहीं आते हैं तो ऐसे में मन डगमगाने लगता है, ऐसी सिचुएशन में क्या करना चाहिए??
इस पर राज दीदी ने कहा कि यदि आप किसी चीज के लिए निरंतर प्रार्थना कर रहे हैं, फॉर एग्जांपल आपको एक कलम चाहिए और आपका पूरा फोकस उस कलम पर ही है, लेकिन इस दरमियान आपके हाथ में पेंसिल आ गई। राज दीदी ने कहा कि इस क्षण की रिक्वायरमेंट पेंसिल ही है लेकिन आपकी इच्छा कलम की है। ब्रह्मांड को यह अच्छी तरीके से पता होता है कि इस व्यक्ति को अभी इस चीज की जरूरत है और उस जरूरत को सबसे पहले पूरा किया जाता है, इच्छा तो बाद में भी पूरी हो सकती है। जीवन में एक समय ऐसा भी आता है कि आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है लेकिन उस समय आप यह भूल जाते हैं कि मेरी इच्छाओं को पूरा करने की राह में उस वक्त मेरी वह जरूरत पूरी हुई थी। राज दीदी ने कहा कि हमने कई लोगों से सुना है कि उन्होंने किसी एक विशेष चीज के लिए बहुत प्रार्थना की थी लेकिन उन्हें वह चीज हासिल नहीं हुई थी, उन्हें उस वक्त उस चीज के लिए बहुत दुख हुआ था लेकिन आज उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उस चीज का हासिल ना होना अच्छा था, क्योंकि उस चीज के एवज में उनकी जो जरूरत उस वक्त पूरी हुई थी वह ज्यादा कीमती थी।
राज दीदी ने आगे कहा कि कई बार प्रार्थनाओं के साथ आप लोग डेट डाल देते हैं, मानो हमने प्रार्थना की, कि इस महीने के पूरा होने से पहले हमारा यह काम हो जाना चाहिए और कुछ कारणवश आपका वह काम नहीं हो पता है लेकिन इन बिटवीन आप यदि पीछे मुड़कर देखेंगे तो आपको महसूस होगा कि आपके बहुत सारे काम पूरे हो गए हैं, जिन कामों के प्रति आपने ध्यान ही नहीं दिया था। आपने जो डेट डाली थी उस डेट तक आपका वह काम नहीं हुआ लेकिन जब भी आपका वह काम पूरा होगा तो ब्रह्मांड उस काम के साथ विद इंटरेस्ट आपके और भी बहुत सारे काम पूरे कर देगा।
राज दीदी ने आगे कहा कि यदि आपके लिए कोई जरा सा भी कुछ करता है तो आपके मन में यह भाव आता है कि उस व्यक्ति के लिए मुझे भी कुछ करना चाहिए। जब हम इंसानों में वापस लौटाने का भाव जग जाता है तो क्या यह प्रकृति इंसानों की प्रार्थनाएं बाकी रखने वाली है क्या..??
पहली बात तो आपके मन में यह संतुष्टता रखनी है कि यदि वह मुझसे प्रार्थनाएं करवा रहा है तो मेरी प्रार्थना जरूर ही सफल होगी और इन बिटवीन आपकी जो जरूरते पूरी होती जा रही है उस चीज का आप आभार प्रकट करते रहिए। डेट निकल जाती है तो भी हैप्पी रहिए कि मुझे इंटरेस्ट के साथ मिलने वाला है। मार्केट में तो सिर्फ एक के ऊपर एक फ्री मिलता है लेकिन ब्रह्मांड आपको एक चीज के साथ कितनी अनगिनत चीजें दे देगा इस बात का आपको अनुमान भी नहीं है।
राज दीदी ने आगे कहा कि आपको एक और बात ध्यान रखनी होगी कि यदि आपके मन में किसी चीज को पाने की इच्छा जागी है तो वह इच्छा भी ब्रह्मांड ने ही आपके मन में पैदा की है। आपके मन में हर चीज पाने का भाव नहीं आता है, सर्टेन चीजों के लिए ही आता है। जैसे ही कोई सर्टेन चीज पाने के लिए आपने प्रार्थना शुरू की वैसे ही वह चीज धीरे-धीरे आपके पास आना शुरू कर देती है। आपकी प्रार्थनाओं ने उस चीज को आपकी ओर आकर्षित कर दिया। पूरे दिन भर के जागृत अवस्था में आप कितने घंटे प्रार्थना करते हैं..?? 1, 2, 3, 4..??? जो बाकी बचा समय है, जिस समय आप प्रार्थना नहीं कर रहे हैं उस समय आप नोटिस कीजिए कि आपके विचार वाणी और व्यवहार कैसे है। उस समय जिस चीज के लिए आप प्रार्थना कर रहे थे वह चीज आपके नजदीक आ रही थी लेकिन उसी दौरान वाणी और व्यवहार के माध्यम से यदि आपने किसी को हर्ट कर दिया तो वही चीज आपके नजदीक आने के बजाय थोड़ी और दूर चली जाती है क्योंकि आपने किसी को हर्ट किया है। फिर से प्रार्थनाओं की शुरुआत करनी पड़ती है, प्रार्थनाओं से वह चीज फिर से आपके नजदीक आने लगती है लेकिन आप वापस किसी को हर्ट कर देते हैं तो वह चीज फिर से आपसे दूर चली जानती है। राज दीदी ने कहा कि इसलिए ही यह प्रश्न आता है कि इतनी प्रार्थनाओं के बाद भी क्यों हमारी प्रार्थना सुनी नहीं जाती..?? राज दीदी ने कहा कि प्रिकॉशन बहुत जरूरी है।।
दूसरा प्रश्न: दीदी यदि कोई हमारे लिए प्रार्थना कर रहा है, उससे भी हमारे कार्मिक अकाउंट बनते हैं तो उसे कैसे सेटल किया जाए?? कई बार हमें पता ही नहीं होता है कि हमारे लिए कितने लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
इस पर राज दीदी ने कहा कि यदि मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं और आपने मुझे प्रार्थना करने के लिए कहा ही नहीं है लेकिन मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं तो ऐसे में आप कर्म बंधनों से नहीं बंधते हैं क्योंकि आपने मुझे प्रार्थना करने के लिए कहा ही नहीं है। मेरे खाते में अवश्य ही पुण्य जमा होता है क्योंकि मैं आपके वेल बीइंग के लिए प्रार्थना कर रही हूं।
दूसरी चीज : आपने मुझे प्रार्थना करने के लिए नहीं कहा है लेकिन मैंने आपको बता दिया कि मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं तो इसमे भी आपके कर्म नहीं बनते क्योंकि आपने तो कहा ही नहीं है। आपको पता लगने पर यदि उसके एवज में आपने एनर्जी एक्सचेंज कर ली तो आपकी कर्टेसी रहेगी। पता लगने पर भी आपके कर्म नहीं बनेंगे क्योंकि आपने उसको प्रार्थना करने के लिए बोला ही नहीं है। आपने यदि किसी को प्रार्थना करने के लिए कहा और उसने आपके लिए प्रार्थना की तो उस अवस्था में कर्म जरूर बनते हैं क्योंकि आपने सामने वाले से सेवा ली है। आप यदि किसी भी प्रकार की सेवा किसी से लेते हैं तो एनर्जी एक्सचेंज करते हैं कि नहीं करते.?? एनर्जी एक्सचेंज में कैश देने की कोई जरूरत नहीं है, मात्र एक चॉकलेट भी दे दीजिए या एक गुलाब का फूल दे दीजिए। ऐसा नहीं है कि बढ़-चढ़ कर देना है, एनर्जी एक्सचेंज में आप कुछ भी दे सकते हैं।
राज दीदी ने कहा कि कई बार हमें पता ही नहीं होता है कि हमारे लिए कितने लोग प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में हम भी तो कितने लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिन्हें पता नहीं है कि हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, तो यह चीज ऑटोमेटेकली बैलेंस हो जाती है। इसके बावजूद भी यदि आपको ऐसा लगता है कि बहुत सारे लोग आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो आप भी उनके लिए प्रार्थनाएं कीजिए। कुछ रकम या कोई गिफ्ट एस ए टोकन ऑफ लव प्रार्थना करने वाले व्यक्ति को दे दीजिए। आपने जब तक अपने मुख से किसी को प्रार्थना करने के लिए नहीं बोला है और सामने वाला फिर भी आपके लिए प्रार्थना कर रहा है और बारंबार आपसे कह भी रहा है कि हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो भी आपके ऊपर कर्म नहीं बनता क्योंकि आपने अपने मुख से उसे कहा ही नहीं है। सामने वाला अपनी इच्छा से प्रार्थना कर रहा है तो उसे करने दीजिए। नारायण नारायण।🙏🏻
मुख्य शब्द : प्रार्थनाएं, कर्म।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई
|| Narayan Narayan ||
Summary of Wednesday Satsang – 18th March 2026. This Satsang is brought to you from the Treasure box of Raj Didi's Satsang.
This was a Question–Answer Session.
First Question:
Sometimes when we pray regularly for a desired result but do not receive it in the way we expect, our mind begins to waver. In such situations, which mantra should we chant to keep our faith strong?
Raj Didi said that if you are regularly praying for a particular result, it is itself an indication that if the Divine is making you pray, then surely your prayer will be heard. Otherwise, even if we want to, we are often unable to pray regularly. Many people take a vow but cannot continue it consistently. The first thing is to convince yourself that if I am praying regularly, my prayer will definitely be heard.
An NRSP asked Raj Didi that when desired results do not come, the mind becomes unstable. What should we do in such a situation? Raj Didi explained with an example: Suppose you want a pen, and your full focus is on getting that pen. But in the meantime, a pencil comes into your hand. Raj Didi said that at that moment your need may be the pencil, even though your desire is the pen. The universe knows very well what a person needs at a particular time, and it fulfills that need first. Desires can be fulfilled later.
There comes a time in life when many of our desires get fulfilled, but we forget that before fulfilling those desires, our needs were taken care of first. Many people say that they once prayed deeply for something but did not receive it and felt very sad then. But today they realize that not getting that thing was actually better, because what they truly needed at that time was far more valuable.
Raj Didi further said that sometimes people also put a deadline on their prayers, such as expecting a result before the end of a particular month. If the work does not get completed by that date, one may feel disappointed. But if you look back, you will notice that many other things were accomplished during that time which you may not have even paid attention to.
Even if the work does not happen by the date you set, whenever it finally happens, the universe will complete it with interest, along with many other blessings. Raj Didi also said that if someone does even a small thing for us, we naturally feel the desire to return the favor. If such a feeling exists among human beings, then how can nature leave our prayers unanswered?
Therefore, keep the satisfaction in your heart that if the Divine is making you pray, your prayer will surely be fulfilled. Meanwhile, keep expressing gratitude for the needs that are already being fulfilled. If the date passes, still remain happy, because you will receive it with interest. In the market you may get “one plus one free,” but the universe can give you countless blessings along with one thing.
Raj Didi further said that if a desire arises in your heart to achieve something, that desire itself has been created in you by the universe. We do not feel the desire for everything; it arises only for certain things. The moment you start praying for something sincerely, it begins slowly moving towards you.
But think about how many hours in a day you actually spend praying — one, two, three, or four hours? During the rest of the time when you are not praying, observe your thoughts, speech, and behavior. While your prayers are attracting that thing towards you, if during that time you hurt someone through your words or actions, that thing may move further away from you. Then you have to begin praying again. Your prayers again bring it closer, but if you hurt someone again, it moves away once more. This is why people sometimes wonder why their prayers are not being answered even after praying so much. Raj Didi said: Precaution is very important.
Second Question:
If someone is praying for us, karmic accounts may be created. How can we settle them? Often we don’t even know how many people are praying for us. Raj Didi said that if someone prays for you without you asking them, then you do not become bound by karmic ties because you never asked them to pray. However, the person praying for you will accumulate good karma, because they are praying for your well-being.
Secondly, even if that person tells you that they are praying for you, your karma is still not created because you did not ask them to do so. If you come to know about it and offer some kind of energy exchange, it will simply be a courtesy from your side. Karma is created only when you ask someone to pray for you and they do so. In that case, you have taken a service from them. Whenever we take any service from someone, we should do an energy exchange. This does not have to be in the form of money; even a small chocolate or a rose flower can be given. It does not have to be something big — anything given with love is enough.
Raj Didi also said that many times we do not know how many people are praying for us. Similarly, we also pray for many people who may not know that we are praying for them. In this way, things get automatically balanced. Even then, if you feel that many people are praying for you, you can also pray for them. You may also give a small gift or token of love to the person who is praying for you. But remember, unless you have personally asked someone to pray for you, you do not become bound by karmic ties. If someone is praying for you out of their own wish, you can simply allow them to continue.
Key Words: Prayers, Karma
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Narayan Narayan didi koti koti pranam and dhanywad 🙏🏻 🙏🏻 🙏🏻 🙏🏻 🙇🏻 🙇🏻 🙇🏻 🙇🏻 🚩 🚩 🚩 🚩 🧿 🧿 🤗 🤗 🌹 🌹 🌹 🌹 🌹