SESSION: 11th March, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Mar 11
- 5 min read

|| नारायण नारायण ||
11th March 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने सत्र की की शुरुआत करते हुए कहा कि आपके विपरीत घटना घटी और आप हर्ट हुए, ध्यान से सुनिएगा। हर्ट मामूली चीज नहीं है। कोई भी घटना हमारे मन के विपरीत घटी और हम हर्ट हुए तो हम आसानी से कह देते हैं - उसने मुझसे ऐसा कहा इसलिए मुझे बहुत हर्ट हुआ, इसने ऐसा व्यवहार मेरे साथ किया और मुझे बहुत हर्ट हुआ, कितनी बार हम इस शब्द का इस्तेमाल कर लेते हैं। ध्यान रहे ज्यों ही आप हर्ट होते है, जब आपके मन के विपरीत कार्य हुआ, आप हर्ट हुए। हर्ट + निगेटिव विचार यह पैकेज डील है। हर्ट आया तो नकारात्मक विचारों की भीड़ आ जाती है। बंच का बंच आता है और आपके भीतर निगेटिव विचार भर जाते हैं। सबसे पहले यह आपकी याददाश्त और आपकी मेमोरी पावर पर असर करते हैं। हमें ऐसा लगता है कि उम्र के साथ हमारी याददाश्त कमजोर होती चली जा रही है।
नारायण शास्त्र कहता है कि जिस प्रकार उम्र के साथ आपका एक्सपीरियंस बढ़ता है उसी प्रकार उम्र के साथ आपकी याददाश्त भी बढ़ती चली जाती है, as per नारायण शास्त्र। पर हम जब बारंबार हर्ट होते हैं तो नेगेटिव विचारों का बंच आता है और सबसे पहले अपने मेमोरी पावर को कमजोर करता है। आप एक्सपेरिमेंट करके देख सकते हैं। आप जब भी हर्ट होते हैं और आपसे कोई कुछ भी पुछता है तो आप यही कहते हैं कि मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है, मेरा दिमाग ठिकाने पर नहीं है। आप यही उत्तर देते हैं कि मेरा दिमाग ठिकाने पर नहीं है मुझे कुछ मत पूछो। यहा नकारात्मक विचार आपके भीतर नकारात्मक तरंगें पैदा करते हैं। पहले आपकी मेमोरी पावर पर असर किया और नीचे उतरते ही आपके चेहरे की चमक एकदम गायब। इतनी गायब कि सामने वाला देखकर आसानी से समझ जाता है कि इसे किसी बात का हर्ट हुआ है, चमक टोटल गायब। आपकी स्वाद ग्रंथियां पर यह तरंगे असर करती है, आपको किसी भी चीज में स्वाद नहीं आता। चाहे छप्पन भोग आपके सामने धर दिया हो, आपकी स्वाद ग्रंथियां तो काम करती ही नहीं, करती है क्या..?? आपको कुछ भाता ही नहीं है, भाता है क्या..?? आप कहते हैं मेरा मन नहीं है, बादमें देखेंगे। आप कुछ खा पाते हैं क्या..?? ये बात बताई मुझे आप, आपके भीतर कुछ नहीं उतरता। आपके भीतर यह जो नकारात्मक तरंगें उतरी है वह आपके शरीर को अस्वस्थ कर देती है क्योंकि आपके भीतर कोई फुर्ती ही नहीं रहती। हर्ट की अवस्था में आपके आत्मविश्वास पर असर होता है जिसकी हमें सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह तरंगे आपके आत्मविश्वास पर धाबा बोल देती है और विल पावर को कमजोर कर देती हैं और यह शरीर के बाहर भी निकलती है, आपको चारों ओर से घेर लेती है।
राज दीदी ने आगे कहा कि as per नारायण शास्त्र हम आपको अध्यात्म गुरु मिस्टर राघव के माध्यम से डिस्क्राइब कर रहे हैं तो आपको यह टैली करते चले जाना है कि ऐसी घटनाएं होती है क्या..?? जब आपको लगे कि सिंप्टम्स मैच हो रहे है तो आप हमें बताइएगा। यह नकारात्मक तरंगें आपके शरीर के बाहर निकलती है और आपको पूरी तरह से कवर कर देती है। यह तरंगे आपके आगे नो एंट्री का बोर्ड लगा देती है। नो एंट्री फौर सुख, खुशी, समृद्धि। यह तरंगे किसी भी तरह की खुशी को आपके भीतर नहीं आने देती है। इतनी अधिक तीखी है यह तरंगे, हर्ट की तरंगे, कि जो चीजें आपके भाग्य में है और जिनपर आपका हक है उन चीजों को आपके पास फटकने भी नहीं देती है। जो चीजें, जो व्यक्ति, जो वस्तु आपके भाग्य में है उन चीजों को आपके नजदीक यह आने भी नहीं देती है। अग्री..?? समझा..??
राज दीदी ने आगे कहा कि अब इस हर्ट को हम हैप्पीनेस में बदलना चाहेंगे क्या..?? बदलना है ना इसे हैप्पीनेस में।
मुख्य शब्द : हर्ट, नकारात्मक विचार, नकारात्मक तरंगे, मेमोरी पावर, आत्मविश्वास, मनोबल।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||
Summary of the Wednesday Satsang – 11th March 2026. This Satsang has been brought to you from the Divine Treasure of Raj Didi’s Spiritual Teachings.
Raj Didi began the session by saying that when something happens against our expectations and we feel hurt, we should listen carefully. Being hurt is not a small matter. Whenever something happens against our wishes and we feel hurt, we easily say, “They said something to me and I felt very hurt,” or “They behaved with me in such a way that I felt very hurt.” We use these words many times without realizing its depth.
Remember that the moment you feel hurt, it becomes a package deal – hurt plus negative thoughts. As soon as hurt enters, a crowd of negative thoughts follows. A whole bunch of them comes together and fills your mind.
The first thing, these negative thoughts affect in your memory and memory power. We often feel that as we age, our memory becomes weaker. But according to the Narayan Shastra, just as our experience increases with age, our memory should also increase. However, when we repeatedly feel hurt, a bundle of negative thoughts enters and weakens our memory power.
You can test this yourself. Whenever you are hurt and someone asks you something, you often reply, “I can’t understand anything right now,” or “My mind is not in the right place.” You say, “Please don’t ask me anything; my mind isn’t working properly.”
These negative thoughts create negative vibrations within you. First they affect your memory power, and then your facial glow disappears. Anyone looking at you can easily understand that something has hurt you because the brightness on your face completely fades.
These vibrations also affect your taste buds. You don’t feel like eating anything. Even if fifty-six delicious dishes are placed before you, your taste buds do not respond. Nothing appeals to you. You say, “I don’t feel like eating right now, maybe later.” In reality, nothing goes down your throat.
The negative vibrations that enter your body also make your body feel unhealthy, because you lose all energy and enthusiasm. In the state of hurt, your self-confidence is affected, even though it is something we need the most. These vibrations attack your self-confidence and weaken your willpower. They also move outside your body and surround you from all sides. Raj Didi further explained that, according to the Narayan Shastra, and through the guidance of spiritual teacher Mr. Raghav, you should keep checking whether these symptoms match your experiences. If you feel that the symptoms match, then observe them carefully.
These negative vibrations move outside your body and completely cover you. They put up a “No Entry” board around you — no entry for happiness, joy, or prosperity. They become so intense that they do not allow any form of happiness to enter your life.
These vibrations are so sharp that even the things that are in your destiny and rightfully yours are unable to come near you. The people, objects, and opportunities that are meant for you according to your destiny cannot approach you because these negative vibrations block them. Raj Didi then said, “Now would we like to transform this hurt into happiness? Yes, we should transform it into happiness.”
Key Words : Hurt, Negative Thoughts, Negative Vibrations, Memory Power, Self-Confidence, Will Power.
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



नारायण नारायण