SESSION: 25th March, 2026 {SATSANG}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team

- Mar 25
- 5 min read

|| नारायण नारायण ||
25th March 2026 बुधवार सत्संग का सारांश । सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
राज दीदी ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि आज हमारी टीम ने आप सभी को खुश करने के लिए बहुत एफर्ट् डाला है। आज, आप सभी को यहां से कुछ लेकर जाना है ताकि जब आप यहां से जाए तो आपको यह एहसास हो कि आज जो हमने समय दिया, जो एफर्ट डाला वह सब का सब वसूल हो गया।
राज दीदी ने आगे कहा कि हमारा फलाने बैंक में अकाउंट है, फलाने बैंक में अकाउंट है। हमारा जो पर्सनल अकाउंट ब्रह्मांड के साथ खुला हुआ है, प्रकृति के साथ खुला हुआ है। प्रकृति और ब्रह्मांड आर वन एन्ड थे सेम। प्रकृति की अवस्था यह है कि - "वाट ऐवर यू गिव यू रिसीव" - विचारों से, वाणी से, व्यवहार से। जैसे बैंक आपको ब्याज देता है, इंटरेस्ट देता है वैसे ही यह प्रकृति, यह ब्रह्मांड भी आपको इंटरेस्ट पे करता है। मल्टीप्लस में आप तक चीजें वापस लौटती है।
राज दीदी ने आगे कहा कि हम कई सारे लोगों से जुड़े हुए हैं। हमारे परिवार के सदस्य हैं, नियर डियर वन्स है, परिचित हैं, दोस्त है, पड़ोसी है, रिश्तेदार है, ससुराल वाले हैं, मायके वाले हैं, एक्स्ट्रा। कई सारे लोगों से हम जुड़े हुए हैं। कई बार हम अपनी वाणी और व्यवहार से ऐसा कुछ कर जाते हैं कि सामने वाले को हर्ट कर देते हैं। अधिकांश, अधिकांश क्या 100% ही हम उन लोगों को हर्ट करते हैं जो हमसे पद, पैसा, प्रतिष्ठा में कमजोर है। हम उम्र नहीं कह रहे हैं। हमने कहा है कि जो हमसे पद, पैसा और प्रतिष्ठा में कमजोर है। हमारा स्टाफ है, हमारे हेल्पर्स है, हमारे साथी है, हमारे परिवार के सदस्य हैं, जिन्हें हम आसानी से, सरलता से हर्ट कर देते हैं।
सपोज, जो आपके संपर्क में हैं, आपके परिवार का सदस्य या स्टाफ जो कुछ भी है। आपने अपनी वाणी के माध्यम से उसे हर्ट कर दिया या आपने ऐसा कुछ व्यवहार किया जिसकी वजह से बहुत हर्ट हो गया। पर उसमें उतना सामर्थ्य नहीं है कि वापस आपको वह जवाब दे सके, एक का चार सुना सके। आप सभी को यह ध्यान रहे कि अगर आप एक सुनाओगे तो आपके पास चार तो वापस आना ही है। आप अपने से अधिक सामर्थ्येशील को सुनाओगे तो चार वापस आएगा। पर यह कमजोर है या परिवार का सदस्य है। परिवार के सदस्य कई बार इसलिए मौन रह जाते हैं कि बात आगे बढ़नी नहीं चाहिए। कई बार हम परिवार के सदस्यों को हर्ट कर देते हैं और सामने वाला इसलिए शांत रह जाता है कि घर की शांति बनी रहे। आपने हर्ट का यह पार्सल उस व्यक्ति को दिया, वह हर्ट हुआ और शांत रहा। आपने जो हर्ट उस व्यक्ति को दिया और वह हर्ट हुआ पर यह हर्ट आपके खाते में गया। आपके खाते में जाने के बाद विद इंटरेस्ट आप तक वापस आएगा, ब्याज सहित आएगा। आपके जीवन में जितने भी लोग जुड़े हैं उन सभी से आपके पास थोड़ा-थोड़ा आएगा। अक्सर हम लोगों से कहते सुनते हैं कि सभी लोग मुझे हर्ट करते हैं, जो आता है वह मुझे हर्ट करके चला जाता है। अब ऐसे में थोड़ा-थोड़ा तो आपको सभी से मिलेगा।
राज दीदी ने एक एग्जांपल देते हुए कहा कि अधिकांश लोग किटी पार्टी में जाते हैं। समझो आपकी किटी में 10 मेंबर्स है, उसमें से एक की आज मैरिज एनिवर्सरी है और वह सेलिब्रेट कर रही है। बाकी 9 जन उसे उपहार देंगे। एक और तरीका है कि अपना-अपना छोटा-छोटा बंडल सभी जन दे दो या अधिकांश क्या होता है कि सभी जन कंट्रीब्यूट करते हैं और एक बड़ा सा बंडल बनाकर दे देते हैं। ऐसे में एक बड़ा सारा बंडल आपको मिल जाएगा। या फिर उस व्यक्ति से मिलेगा जिसके लिए आप तन, मन, धन से बहुत कुछ करते हैं। और जब वह व्यक्ति हर्ट करता है तो आपको बड़ा दुख होता है। हम इसके लिए इतना कुछ करते हैं और यह व्यक्ति ही हमें हर्ट कर रहा है। पर यह हर्ट आपने ही अपने खाते में डाला है वह विद इंटरेस्ट आप तक आएगा ही आएगा। यदि खाते में नहीं गया है तो आप तक आने की संभावना ही नहीं है। जो आपने जमा किया है वही आप तक आएगा। कंप्यूटर के अंदर जो आप फीड करते हैं वही चीजें आपको मिलती है। आपने अपने खाते में जो भी डाला है वही चीजें आप तक आएगी। तो कैसे रोके हर्ट को..?? हर्ट हममें से कोई भी नहीं होना चाहता।
अपने संपर्क में जितने लोग भी हैं उन्हें हमें खुशी देनी है प्रसन्नता देनी है क्योंकि हमें वही चाहिए।
जो सुख हमें चाहिए वह अपने संपर्क में आने वाले हर एक व्यक्ति को आपको देना होगा।
वह आपके खाते में जाएगा और मल्टीप्ल होकर आप तक वापस आएगा।
मुख्य शब्द : खुशी, आनंद, हर्ट
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई

|| Narayan Narayan ||
Summary of the Satsang – Wednesday, 25th March 2026. This Satsang is brought to you from the Divine Treasure of Raj Didi’s Teachings.
Raj Didi began the session by saying that today her team has put in a lot of effort to make everyone happy. S
he said that everyone should take something valuable from here so that when they leave, they feel that the time and effort they invested was truly worthwhile.
She further explained that we all have Accounts—just like we have Accounts in Banks, we also have a Personal Account with the Universe and Nature. Nature and the Universe are one and the same. The rule of nature is : whatever you give, you receive—through your thoughts, speech, and actions. Just like a Bank gives interest, nature and the Universe also return everything to you with interest, often in a multiplied way.
Raj Didi said that we are connected with many people—family members, near and dear ones, acquaintances, friends, neighbors, relatives, in-laws, etc. Many times, through our words and behavior, we end up hurting others. In fact, most of the time (almost 100%), we hurt those who are weaker than us in terms of position, money, or status—not age, but power and standing. This includes our staff, helpers, colleagues, and even family members.
Suppose someone in your circle gets hurt because of your words or behavior, but they do not have the strength to respond or argue back. You should remember that if you say one harsh thing, it can come back as four. Stronger people may respond immediately, but weaker individuals or family members often remain silent to maintain peace.
Even if they stay silent, the hurt you caused gets deposited in your Account. And this hurt will return to you —with interest. From all the people connected to you, you will receive small portions of this accumulated hurt. That is why people often say, “Everyone hurts me.” In reality, it is what we have deposited in our own Account that comes back to us. Raj Didi gave an Example of a kitty party. Suppose there are 10 members, and it’s one person’s Anniversary. The other 9 contribute and give a big gift together. Similarly, when you invest your time, energy, and emotions into someone, and that person hurts you, it feels very painful. But that hurt is actually a return of what has already been deposited in your own Account — with interest.
She explained that just like a computer gives output based on what you input, life also returns what you feed into it. Whatever you deposit in your Account is what you will receive.
So how do we stop getting hurt? None of us wants to be hurt. The solution is simple : give happiness and joy to everyone you come in contact with —because that is what you want in return. Whatever happiness you give will be deposited in your Account and will come back to you multiplied.
Key words : Joy, Happiness, Hurt.
Narayan Dhanyawad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏



Comments